herzindagi
Which things are making us unhealth in kitchen

किचन में मौजूद ये 5 चीजें खराब कर रही हैं आपकी तबियत, आज ही करें बाहर

हम जिन चीजों का इस्तेमाल रोजाना कर रहे हैं उनके कारण सेहत को कितना नुकसान पहुंच सकता है उसके बारे में शायद आपको पता ना हो। 
Editorial
Updated:- 2024-06-10, 16:18 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि बाहर का खाना खाने से लोगों को क्यों मना किया जाता है? सबसे पहला कारण यह होता है कि ऐसा खाना हाइजीनिक नहीं होता, लेकिन कभी आपने सोचा है कि घर पर भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनके कारण हमारी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। अगर घर का खाना ही हमारी सेहत के बिगड़ने का कारण हो, तो क्या किया जाए? हमारे किचन में ऐसी कई चीजें होती हैं जिनके कारण हाइजीन इशू भी हो सकते हैं। 

आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर दीक्षा भावसार ने यह बताया है कि आखिर कौन सी चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, ये चीजें कैंसर का कारण भी बन सकती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में हार्मोनल समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं। 

1. नॉन-स्टिक कुकवेयर

आजकल हर किचन में नॉन-स्टिक बर्तन मिल ही जाएंगे। इनमें खाना बनाने से यह चिपकता नहीं है और जलता भी नहीं है, लेकिन ये बर्तन हाई तापमान में खराब होने लगते हैं। आपने देखा होगा कि इस तरह के बर्तन भारी नहीं होते हैं और हाई तापमान में इनकी PFC कोटिंग हटने लगती है। यह कोटिंग धीरे-धीरे खाने में जाती है और खाने के जरिए ये हमारे पेट में जाती है। इस कोटिंग के कारण लिवर में समस्या भी हो सकती है और कई तरह के डाइजेशन इशूज हो सकते हैं। 

non stick cookwear not to use

ऐसे में अगर आपको यूज करना है, तो स्टेनलेस स्टील, कास्ट आयरन, ग्लास या फिर मिट्टी के बर्तनों को यूज करना ज्यादा सुरक्षित होगा। 

इसे जरूर पढ़ें- Healthy Diet: रोज खाएं ये 2 चीजें, बीमारियां रहेंगी दूर

2. एल्युमिनियम फॉइल 

डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, यह फैक्ट WHO की रिपोर्ट में भी आ चुका है कि एल्युमीनियम से मानव शरीर को नुकसान ही पहुंचता है। एल्युमिनियम फॉइल में 2-5 mg एल्युमिनियम होता है जो सीधे कंजम्पशन में बहुत खराब हो सकता है। अगर बॉडी में एल्युमिनियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो खाने से जिंक को एब्जॉर्ब करने में शरीर असमर्थ होता जाता है। जिंक की वजह से दिमाग तेज होता है और बोन डेंसिटी को बेहतर बनाने के लिए भी यह अच्छा होता है। 

aluminum foil not to use

यही कारण है कि एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल कम करने को कहा जाता है। इसकी जगह साफ कॉटन का कपड़ा या फिर बटर पेपर इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे खाना पैक करने में आसानी हो। 

3. एल्युमीनियम के बर्तन

एल्युमीनियम के बर्तन बहुत सस्ते होते हैं, ये आसानी से साफ हो जाते हैं और हल्के भी होते हैं इसलिए खाना जल्दी बन जाता है। यही कारण है कि इन्हें बहुत चर्चित माना जाता है। पर दिक्कत यह भी है कि इनमें खाना बनाना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। इन्हें धीमा जहर समझा जाए तो गलत नहीं होगा। डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, इनकी वजह से किडनी और लंग्स में समस्या हो सकती है। एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना पकाने से एल्युमीनियम पार्टिकल्स भी खाने में चले जाते हैं और कुछ रिसर्च ऐसा भी मानती हैं कि ये कैंसर का कारण हो सकते हैं। 

एल्युमीनियम के बर्तनों की जगह आप लोहे या स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

4. प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड 

अगर आप अभी भी प्लास्टिक बोर्ड का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे तुरंत अपने किचन से बाहर निकाल दें। प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड्स अगर गीले रह जाएं, तो उनमें बीमारी पैदा करने वाले कीटाणु आ जाते हैं। इनके कारण पेट में इन्फेक्शन से लेकर ब्लड इन्फेक्शन तक कई सारी बीमारियां हो सकती हैं। चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल कर आप रोजाना अपने खाने में प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण एड कर रही हैं। ऐसे कण जिनका इस्तेमाल है नहीं। 

प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड की जगह आपको वुडन चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें- बीमार हैं तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, होगी जल्द रिकवरी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

5. प्लास्टिक बॉटल और कंटेनर्स 

प्लास्टिक की बॉटल्स में बिस्फेनॉल ए (Bisphenol A (BPA)) नामक केमिकल कम्पाउंड होता है। प्लास्टिक बॉटल और कंटेनर सभी बहुत नुकसानदेह होते हैं। इससे इम्यूनिटी पर बहुत असर पड़ता है। इससे हार्मोन्स में भी इम्बैलेंस हो सकता है जिसकी वजह से मोटापा बढ़ सकता है। हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। प्लास्टिक कंटेनर में खाने को गर्म करने से भी कई तरह के टॉक्सिन रिलीज होते हैं और इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी भी हो सकती है। यही कारण है कि प्लास्टिक कंटेनर और बॉटल आपको मोटा बना सकती है।  

containers not to use

इनकी जगह आपको ग्लास के बर्तन इस्तेमाल करने चाहिए।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।