कहते हैं हमारा चेहरा हमारी सेहत का हाल बताता है। लेकिन, सिर्फ चेहरा ही नहीं, हमारे हाथ भी स्वास्थ्य का आईना होते हैं। अगर आपके हाथ में कोई असामान्य लक्षण दिख रहे हैं,तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में हाथों में दिखने वाले कुछ ऐसे ही संकेत के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
हाथों में दिख रहे इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
ठंडे हाथ
अगर आपके हाथ ठंडे रहते हैं, तो यह आयरन की कमी की तरफ इशारा करता है। हो सकता है कि आप एनीमिया से पीड़ित हों। ऐसे में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें जैसे, खजूर, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंजीर, मोरिंगा, किशमिश। इसके साथ ही, आप आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए विटामिन सी लें, जिससे शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर हो सके।
हाथों में पसीना आना
यह समस्या तब होती है जब शरीर की नसों के संकेत अधिक सक्रिय हो जाते हैं, जिससे अत्यधिक पसीना आता है। इसके लिए आप आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा का पीएच संतुलित रहता है और पसीना कम आता है।
हाथ और उंगलियों में सुन्नता
अगर आपके हाथों में झनझनाहट या सुन्नता महसूस होती है, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन बी 12 के लिए आप फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ जैसे डोसा इडली, एग योक का सेवन करें।
हाथों में कंपन
View this post on Instagram
यह तनाव का संकेत देता है। अत्यधिक तनाव के कारण हाथों में कांपने की समस्या हो सकती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अश्वगंधा चाय का सेवन करें। यह मानसिक शांति प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें-सोते समय हाथ-पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं? इन 4 कारणों पर ध्यान देना है जरूरी
शुष्क या फटी हुई त्वचा
अगर आपकी हाथों की त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो रही है या फट रही है, तो यह एक्जिमा या सोरायसिस का संकेत हो सकता है। प्रभावित क्षेत्र पर ओटमील लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।
सूजी हुई उंगली
यह गठिया का संकेत हो सकता है। इसमें जोड़ों में स्टिफनेस हो जाती है। इसके लिए आप 1 टीस्पून काले तिल को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पानी पिएं और तिल को चबाएं। इससे जोड़ों की सूजन कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें-पेशाब करने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों