महिलाओं के शरीर की समस्याएं पुरुषों के शरीर के मुकाबले काफी अलग होती हैं। एक तरह से देखा जाए तो महिलाओं की समस्याओं को लेकर हमेशा उनके पीरियड्स को दोष दे दिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं। शरीर की बनावट और हार्मोन के उतार-चढ़ाव के अलावा भी कई समस्याएं ऐसी होती हैं जो अधिकतर परेशान कर सकती हैं।
अगर आपसे पूछा जाए कि ब्रेस्ट से जुड़ी कॉमन प्रॉब्लम्स क्या हैं तो शायद आप भी ब्रेस्ट कैंसर का नाम लेंगे, लेकिन इसके अलावा क्या होता है?
ये जानने के लिए हमने दिल्ली स्थित प्राइम आईवीएफ में डिपार्टमेंट ऑफ इनफर्टिलिटी और आईवीएफ की डायरेक्टर डॉक्टर निशी सिंह से बात की। डॉक्टर निशी का कहना है कि ब्रेस्ट की समस्या के बारे में सोचते ही ज्यादातर महिलाएं कैंसर के बारे में सोचती हैं, लेकिन इसके अलावा भी बहुत कुछ होता है जो किसी न किसी वजह से दिक्कत दे सकता है। हां, ब्रेस्ट की गांठ बहुत कॉमन है, लेकिन इसके अलावा, ये चीज़ें भी बहुत कॉमन है।
सबसे पहले तो ये जान लें कि चेस्ट पेन और ब्रेस्ट पेन दोनों में बहुत अंतर होता है। कई महिलाएं डॉक्टर को भी ठीक से ये नहीं बता पाती हैं कि उनके चेस्ट में दर्द है या ब्रेस्ट में। आपको अपनी परेशानी खुलकर बतानी होगी तभी आप सही इलाज करवा पाएंगी। ब्रेस्ट पेन कई कारणों से हो सकता है
ब्रेस्ट में दर्द कई बार कंधे, गर्दन और अंडरआर्म्स तक खिंच जाता है। ये दिन भर के काम के कारण रात में और परेशान करता है। अगर ऐसा हो रहा है तो हैवी काम करने से बचें। अगर ये दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे जरूर पढ़ें- कहीं आपका पीरियड ब्लड तो नहीं हो गया ब्राउन, जानें इसका कारण
ऐसा तो शायद सभी के साथ होता होगा कि हार्मोनल परिवर्तन के कारण उन्हें अपने शरीर में अलग-अलग तरह की समस्याएं दिखती होंगी। एक दिन स्किन बहुत ही अच्छी हो जाती होगी तो दूसरे ही दिन स्किन में दाने आ जाते होंगे। ऐसा ही कुछ असर ब्रेस्ट में भी होता है। हार्मोनल बदलाव का असर ब्रेस्ट में ये समस्याएं पैदा कर सकता है-
ब्रेस्ट इन्फेक्शन से ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है, लेकिन इसका इलाज जितनी जल्दी किया जाए उतना अच्छा है। अगर आपको निप्पल्स में सूजन या संक्रमण जैसा कुछ दिखता है तो डॉक्टर से सलाह लें। ये एक्जिमा या डक्ट एक्टेसिया का संकेत हो सकता है।
जब ब्रेस्ट की नसों में ब्लॉकेज हो जाता है तो इसे डक्ट एक्टेसिया कहते हैं। ऐसे समय में ब्रेस्ट से किसी तरह का डिस्चार्ज भी हो सकता है। पीले, हरे या भूरे रंग का लिक्विड निप्पल से गिरने लगता है। ऐसे समय में देरी नहीं करनी चाहिए और अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए।
ऐसा कई कारणों से हो सकता है। कई बार तो ड्राई स्किन के कारण निप्पल्स फटने लगते हैं और खुजली होने लगती है। निप्पल्स के आस-पास की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है और मौसम के बदलाव से ये बहुत जल्दी फटती है। इतना ही नहीं अगर आपको किसी दवा का रिएक्शन हो रहा है तो भी निप्पल्स के पास ये समस्या दिखने लगेगी।
कई बार ये इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है और साथ ही साथ कई बार इसको लेकर स्किन से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान भी ये समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है।
ये किसी भी तरह का लीकेज हो सकता है। जरूरी नहीं है कि अगर आपके ब्रेस्ट से लीकेज हो रहा है तो आप इसे कैंसर ही समझें। ये इन्फेक्शन, हार्मोन में बदलाव, स्किन इन्फेक्शन, ब्रेस्ट में किसी तरह की चोट, लैक्टेशन आदि के कारण हो सकता है। हां, अगर इसमें खून आ रहा है या फिर आपके ब्रेस्ट में सख्ती दिख रही है तो चिंता का विषय हो सकता है।
बेहतर होगा कि आप इसमें किसी भी तरह का रिस्क न लें और डॉक्टर से संपर्क करें। निप्पल्स को लेकर और भी समस्याएं हो सकती हैं जैसे इनका उल्टा हो जाना या गड्ढा ज्यादा बड़ा हो जाना। ऐसा प्रेग्नेंसी के समय या फिर ब्रेस्ट फीडिंग बंद करवाने के समय भी हो सकता है। पर ध्यान रखें कि निप्पल से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी होगी। ये आम समस्या भी हो सकती है और किसी बड़ी बीमारी का लक्षण भी।
इसे जरूर पढ़ें- यूरिन लीकेज की है समस्या या दिख रहे हैं ये लक्षण तो डॉक्टर से जरूर करें संपर्क
ऐसा उन महिलाओं के साथ होता है जिन्हें प्रेग्नेंट होने के लिए IVF या किसी अन्य चीज़ का सहारा लेना पड़ा है। ब्रेस्टफीडिंग की समस्या आम है और इसे कई महिलाएं फेस करती हैं। ऐसी समस्याओं में डॉक्टर कई तरह के इलाज बता सकता है।
इनके अलावा, ब्रेस्ट में गांठ और परेशानी तो महिलाओं के लिए एक बुरे सपने की तरह होता ही है। कोशिश करें कि ब्रेस्ट में जरा सी भी परेशानी आने पर आप डॉक्टर से बात कर लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।