herzindagi
ways to consume triphala churna as per ayurveda tips

त्रिफला चूर्ण सेवन करने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें

आइए इस लेख में जानते हैं कि त्रिफला चूर्ण का सेवन करने के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है और किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-02-09, 11:19 IST

भारतीय इतिहास में आयुर्वेद का बेहद ही महत्व रहा है। प्राचीन काल से लेकर आज भी एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर करने के लिए आयुर्वेद का ही सहारा लिया जाता है। आयुर्वेद में ऐसे कई फल-फूल और पेड़ के पत्ते हैं जिन्हें औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। आज भी कई बीमारियों को दूर करने के लिए आंवला, नीम का पत्ता, तुलसी का पत्ता-फूल, दालचीनी, लौंग, अशोक, गिलोय, शतावरी और मुलहठी आदि हजारों औषधीय चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

इन्हीं औषधीय चीजों में शामिल है त्रिफला का चूर्ण। त्रिफला का चूर्ण एक नहीं बल्कि कई औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। कई लोग एंटीबायोटिक और एंटी-सेप्टिक बॉडी में वात, पित्त और कफ को बैलेंस बनाए रखने के लिए इसका हर रोज इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि यह तीन फल हरड, बहेडा व आंवला को मिलाकर बनाता है इसलिए इसे त्रिफला चूर्ण बोलते हैं। आज इस लेख में आयुर्वेद की जानकार और डॉक्टर रेखा राधामोनी इसके सेवन के बारे में बताने जा रही हैं, जिसके बारे में आपको भी ज़रूर जानना चाहिए, तो आइए जानते हैं।

किस रूप में त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करें?

ways to consume triphala churna as per ayurveda inside

किसी भी हर्ब्स यानि औषधीय चीजों का सेवन करने के बारे में कई नियम होते हैं। ऐसा नहीं कि आंवला का चूर्ण लिया और दही या अन्य चीज के साथ खाने लगे। जिस तरह आंवला का चूर्ण सेवन करने के बारे में आयुर्वेद सतर्क है ठीक उसी तरह त्रिफला का चूर्ण सेवन करने के बारे में भी आयुर्वेद सतर्क है। त्रिफला चूर्ण में मौजूद हरड, बहेडा व आंवला तीनों मिक्स रहते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल सोच-समझकर ही करना चाहिए।

त्रिफला चूर्ण का सेवन करने के बारे में आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा राधामोनी कहती हैं कि इसे आप दूध के साथ मिक्स करके सेवन कर सकते हैं। दूध हल्का गर्म ज़रूर होना चाहिए। इसके अलावा वो कहती हैं कि गुनगुने पानी में भी मिक्स करके इसका सेवन किया जा सकता है। कई महिलाएं त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने या फिर पेट की समस्या को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल गर्म पानी में भी करती हैं। हालांकि, ठंडे पानी में मिक्स करके सेवन करने के बारे में राधामोनी थोड़ी सतर्क हैं।

इसे भी पढ़ें:आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों के मौसम में आप भी करें इन आहार को शामिल

क्या हर रोज इस्तेमाल करना चाहिए?

consume triphala churna as per ayurveda inside

आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हर रोज इस्तेमाल करने को भी बोला जाता है और कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें हर रोज इस्तेमाल करने के बारे में माना भी किया जाता है। त्रिफला चूर्ण के लेकर राधामोनी एकदम सीधा है। उनक कहना है कि त्रिफला चूर्ण को हर दिन सेवन करने से बचना चाहिए। जब तक आपका डॉक्टर इसे हर दिन सेवन करने की सलाह न दें।

आगे वो कहती हैं कि अगर आप पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित है और कुछ औषधि का सेवन कर रहे हैं, तो त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप भी हर दिन बिना किसी जानकारी के त्रिफला चूर्ण का सेवन कर रहे हैं, आपको इसके बारे में सतर्क रहने की ज़रूरत हैं। कई महिलाएं वजन को कम करने के लिए त्रिफला चूर्ण का पानी सेवन करती हैं। ऐसे में इसके बारे में डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

हर रोज इस्तेमाल करने के मायने?

ways to consume triphala churna as per ayurveda inside

डॉक्टर रेखा राधामोनी एक पोस्ट में लिखती हैं कि त्रिफला का चूर्ण हर दिन सेवन करने से क्या नुकसान या क्या फायदा हो सकता है। जब हमने उनके द्वारा बताए गए तर्क को समझा तो ये पाया कि त्रिफला चूर्ण को अगर हम हर दिन सेवन करते हैं, तो ये चूर्ण आंत की मांसपेशियों को ढीला कर सकता है। इसके अलावा वो कहती हैं कि त्रिफल चूर्ण शरीर के अंदर मौजूद श्लेष्मा झिल्ली को सुखा सकता है। ऐसे में त्रिफला चूर्ण को सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:क्या है फ्रोजन फूड्स और इसके सेवन के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें

ऐसे बनाएं घर पर त्रिफल चूर्ण

ways to consume triphala churna as per ayurveda inside

जी हां, अगर आप त्रिफल चूर्ण को बाज़ार से नहीं खरीदना चाहते हैं और घर पर ही बनाना चाहते हैं तो आप आसानी से इसका चूर्ण बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बाज़ार से हरड, बहेडा व आंवला खरीदकर घर ला लीजिए। ध्यान रहे ये तीनों ड्राई होने चाहिए। इन तीनों फल को अच्छे से साफ करके एक से दो दिन के लिए तेज धूप में रख दें। अगले दिन तीनों फल को अलग-अलग करके मिक्सर में डालकर महीन पीस लें और फिर तीनों चूर्ण को एक साथ अच्छे से मिक्स कर लें। इस चूर्ण को आप एक नहीं बल्कि कई महीनों तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और स्टोर भी कर सकते हैं।

नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए। इसके सेवन को लेकर आपको डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।