herzindagi
image

लू लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, दूसरा वाला दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

गर्मी आते ही कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक है लू का लगना। लू लगने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं। इनमें से अगर दूसरा वाला नजर आए, तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-04-16, 11:50 IST

अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने शबाब पर है। उत्तर भारत में गर्म हवा के थपेड़े भी चलने लगे हैं। इससे न सिर्फ गर्मी लगती है, बल्कि सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी हो सकती है। इसमें सबसे आम है लू लगना । अक्सर हम इसे हलके में लेते हैं,लेकिन जरा सी लापरवाही बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। लू लगने पर अक्सर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। इनमें से अगर ये 5 लक्षण लक्षण नजर आए तो समझ जाएं कि आप लू की चपेट में हैं। इसमें एक लक्षण तो ऐसा है, जिसे देखने के बाद आपको डॉक्टर से मिलना ही मिलना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Dr Prashant Sinha Head Emergency PSRI Hospital जी से।

लू लगने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण

LOO SIGN AND SYMPTOMS

लू लगने पर हमारे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इसके कारण आपको उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि आप जो कुछ भी खाते हैं, वो तुरंत ही वॉमिट हो जाता है।

लू लगने पर बुखार भी होता है। अगर आपके शरीर का तापमान 103 डिग्री से नीचे नहीं आता है, तो यह बहुत ही गंभीर लक्षण माना जाता है। इस स्थिति में शरीर अपनी गर्मी को नियंत्रित करने की क्षमता खो देता है। इससे दिमाग को भी नुकसान होता है। इसमें तुरंत डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए।

गर्मी के मौसम में अक्सर पसीना आता है, लेकिन जब लू लगता है, तो पसीना आना बंद हो जाता है। हीट स्ट्रोक के चलते शरीर की कूलिंग मैकेनिज्म फेल हो जाती है।

लू लगने पर शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इसके कारण आपको चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है। पानी की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकता है।

इससे हार्ट से जुड़ी दिक्कत पैदा हो सकती है, जैसे हार्ट बीट का बढ़ना और बीपी का बढ़ना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें-गर्मी में हो सकता है फूड पॉइजनिंग का अटैक? ये 4 लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

कैसे करें बचाव

  • दोपहर में बाहर न निकलें।
  • सिर ढककर रखें। खूब पानी पिएं।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
  • तला भुना ना खाएं

यह भी पढ़ें-Summer Allergies: गर्मी में क्यों आती है ज्यादा छींकें? जानें क्या है एलर्जी का कारण और ट्रीटमेंट

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।