गर्मी की दस्तक हो चुकी है। वक्त से पहले इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं बढ़ती गर्मी अपने साथ कई दिक्कतें भी लाती है। उनमें से एक है फूड पॉइजनिंग। तपती धूप और उमस बैक्टीरिया को तेजी से बढ़ने का मौका देती है। सुबह का बना खाना शाम तक होते होते खराब होने लगता है। वहीं इस मौसम में अक्सर हम बाहर का कुछ भी खाते पीते रहते हैं, और बाहर का खाना अक्सर अपनी स्वच्छता के चलते सवालों के घेरे में रहती है। इससे इंफेक्शन बढ़ने का खतरा बना रहता है। अगर आप भी चाट,पकोड़े, समोसे गोलगप्पे खाते रहते हैं, तो आपको भी फूड पॉइजनिंग हो सकती है। हालांकि, बहुत लोग इसके लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं और बाद में लेने का देना पड़ जाता है। हम आपको इस आर्टिकल में इसके 6 ऐसे लक्षण बता रहे हैं, जिसे देखते ही आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर रागिनी शर्मा जी से
अचानक से पेट में तेज मरोड़ या दर्द उठे , तो समझ जाएं पेट में इंफेक्शन है। यह दर्द अचानक ही शुरू होता है और फिर धीरे धीरे बढ़ता है। अगर आपको ऐसा महसूस हो, तो समझ जाएं आपको फूड पॉइजनिंग हो रहा है। इससे पहले की दर्द बढ़े आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
फूड पॉइजिंग होने पर आपको लगातार उल्टी हो सकती है। अगर बार-बार उल्टी जैसा महसूस होतो, तो इसे नॉर्मल न समझें, यह भी फूड पॉइजनिंग हो सकता है। बार-बार उल्टी होने से डिहाइडेशन हो सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें।
पानी जैसा दस्त लगातार आना फूड पॉइनिंग का एक प्रमुख लक्षण है। इससे आपका शरीर कमजोर हो सकता है। अगर आपको कई बार दस्त हो रहे हैं, तो यह गंभीर हो सकता है।
आपको इसके कारण बुखार भी हो सकता है। अगर आपका तापमान 100 से ज्यादा है और ठंड भी लग रही है, तो यह इंफेक्शन का इशारा है। इसके अलावा कमजोरी , चक्कर, मांसपेशियों में दर्द हो रहा है तो यह भी फूड पॉइनिंग का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें-Summer Allergies: गर्मी में क्यों आती है ज्यादा छींकें? जानें क्या है एलर्जी का कारण और ट्रीटमेंट
यह भी पढ़ें-नींद की कमी भी डाल सकती है फर्टिलिटी पर असर, जानें कंसीव करने के लिए सही स्लीप साइकिल कितनी जरूरी है
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।