herzindagi
surprising benefits of having dinner at 7 pm

शाम 7 बजे खाना खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

क्या आपको मालूम है कि डिनर शाम 7 बजे करना क्यों फायदेमंद होता है। इससे आपका वजन,पाचन, नींद सबकुछ बढ़िया हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-21, 13:22 IST

संतुलित खान पान हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं हेल्दी रहने के लिए क्या खा रहे हैं के साथ ही खाने का समय क्या है कितना महत्वपूर्ण है। खासकर बात रात का खाना खाने की हो तो। अक्सर लोग रात का खाना देर से 11-12 बजे तक खाते हैं। जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट डिनर शाम 7 -8 के बीच करने की सलाह देते हैं। डिनर करने का सबसे आइडियल टाइम 7 बजे माना जाता है। आइए जानते हैं शाम 7 बजे खाना खाने से क्या होता है?

शाम 7 बजे खाना खाने से सेहत को क्या फायदे होते है?

dinner at 7

  • शाम को 7 बजे खाना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाता है। खाना पचने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे कब्ज जैसी समस्या से बचाव होता है। वहीं जब आप लेट खाना खाते हैं तो खाना ठीक से पच नहीं पाता है, आपको खट्टी डकार और एसिडिटी की शिकायत हो जाती है।
  • शाम 7 बजे खाना खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर ढंग से होता है। जिससे आपके शरीर में खाना लगता है। इससे आप अगले दिन ऊर्जा से भरपूर उठते हैं।
  • जल्दी खाना खाने से खाना ठीक प्रकार से पच जाता है जिससे आप अच्छी नींद लेते हैं। स्लीप साइकिल में सुधार होता है। इससे आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

यह भी पढ़ें-हर वक्त महसूस होती है थकान, जरूर करवाएं ये 3 टेस्ट

dinner early benefits

शाम को जल्दी खाना खाने से हृदय रोग, मधुमेह जैसे स्थितियों का जोखिम कम होता है। दरअसल आप समय पर खाना खाते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है। हार्मोनल संतुलन बना रहता है जिससे, इन खतरनाक बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

रात को जल्दी खाना खाने से आपके शरीर को सोने से पहले भोजन को पचाने का अधिक समय मिलता है, और यह वजन नियंत्रण में मदद करता है । इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। जिससे आप कैलोरी प्रभावी ढंग से जला पाते हैं।

यह भी पढ़ें-Osteoporosis Prevention: जवानी में भी हो सकती है हड्डियों की यह बीमारी, जानें बचाव के तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।