ठंड का मौसम एक ऐसा मौसम होता है, जो मन को बहुत अधिक लुभाता है। इस मौसम में फूड क्रेविंग्स काफी बढ़ जाती है और तरह-तरह की फूड आइटम्स खाने का मन करता है। इस मौसम में कम्बल में बैठकर गरमा-गरम चाय व कॉफी पीने का एक अलग ही आनंद आता है। लेकिन अधिकतर लोग इस मौसम को इसलिए पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि इस मौसम में उनका वजन काफी बढ़ने लगता है।
हो सकता है कि आपके साथ भी यह समस्या होती हो और आपका वजन ठंड के मौसम में काफी बढ़ जाता हो। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में आपका वजन क्यों बढ़ जाता है-
सीजन अफेक्टिव डिसऑर्डर के कारण बढ़ जाता है वजन
विंटर में वजन बढ़ने की एक मुख्य वजह सीजन अफेक्टिव डिसऑर्डर भी हो सकता है। दरअसल, इस मौसम में व्यक्ति खुद को अधिक सुस्त महसूस करता है। यह हमारे मूड को प्रभावित करने के साथ-साथ एनर्जी लेवल को लो करता है। जब शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिलती हैं तो इससे मूड और स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। जिसके कारण जब आप सही तरह से एक्टिव नहीं होते हैं तो इससे धीरे-धीरे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।
जरूरत से ज्यादा कैलोरी इनटेक करना
यह भी एक मुख्य वजह है, जिसके कारण विंटर में वजन बढ़ जाता है। दरअसल, इस मौसम में फूड क्रेविंग काफी अधिक होती है और मीठा व फ्राइड फूड खाने की तीव्र इच्छा होती है। जिसके कारण जब आप आवश्यकता से अधिक कैलोरी लेते हैं और पर्याप्त एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो इससे अधिक कैलोरी लेने के कारण वजन बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें-मोटापे के कारण बढ़ जाते हैं ये पांच हेल्थ रिस्क, जानिए
आवश्यकता से अधिक सोना
जरूरत से ज्यादा सोने से भी वजन बढ़ने की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, इस मौसम में जल्दी से बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता है और हम आवश्यकता से अधिक सोते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोना भी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इससे आपके बॉडी साइकल पर असर पड़ता है और यह आपको सुस्त बना सकता है। जिससे वजन बढ़ने लगता है।
चाय व कॉफी का अधिक सेवन करना
विंटर में जरूरत से ज्यादा चाय या कॉफी का सेवना करना भी वजन बढ़ने की वजह बन सकता है। दरअसल, इस मौसम में बार-बार कुछ ना कुछ गरमा-गरम पीने की इच्छा होती है। जिसकी वजह से हम चाय या कॉफी पीते हैं। लेकिन चाय या कॉफी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बॉडी डिहाइड्रेशन(डिहाइड्रेशन के लिए घरेलू उपाय)के कारण वजन कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा चाय व कॉफी में चीनी आदि को शामिल करने से कैलोरी इनटेक बढ़ता है और वजन बढ़ने की समस्या शुरू हो जाती है।
इसे भी पढ़ें-Weight Loss:वेट लॉस और नींद में होता है क्या संबंध, एक्सपर्ट से जानिए
अल्कोहल का अत्यधिक सेवन करना
विंटर में अक्सर लोग अपने शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए अल्होहल का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अल्कोहल का अधिक सेवन करना सिर्फ सेहत के लिए अच्छा नहीं है, बल्कि इससे आपका वजन भी बढ़ना शुरू हो जाता है। इसलिए, अगर संभव हो तो आप अल्कोहल का सेवन करने से बचें। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकती है।
तो अब आपको भी विंटर में वजन बढ़ने की वजहों के बारे में पता चल गया होगा। इन कारणों को जानने के बाद आप भी इस मौसम में अपने वजन को मेंटेन करने का प्रयास करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों