हमने अक्सर यह कहते हुए सुना है कि वेट लॉस के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। अगर आप कम नींद लेते हैं या फिर आपका स्लीपिंग पैटर्न सही नहीं होता है, तो इससे आपका वेट लॉस होने के स्थान पर वेट गेन होने लगता है। कई अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि नींद आपके वजन पर गहरा असर डालती है।
हो सकता है कि आप भी वेट लॉस करना चाहती हों और इसके लिए अपनी डाइट व एक्सरसाइज पर पर्याप्त ध्यान देती हों। लेकिन आपको अपनी नींद पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि आपके वजन और नींद का क्या संबंध होता है और कम नींद लेने से वजन कैसे बढ़ जाता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको इस बारे में बता रही हैं-
हार्मोन्स होते हैं प्रभावित
शरीर में एक सर्कैडियन रिदम अर्थात एक बायोलॉजिकल क्लॉक होती है, जिसके आधार पर हार्मोन्स का स्त्राव होता है। मेलोटोनिन हार्मोन रात के अंधेरे में स्त्रावित होता है, जिसका अर्थ यह होता है कि अब आपको अच्छी नींद आ जाएगी। लेकिन अगर आप देर रात तक जागते हैं तो उनके शरीर में यह हार्मोन स्त्रावित नहीं होता है। शरीर में होने वाली हार्मोन की गड़बड़ी आपके वजन पर भी असर डालती है।
इसे जरूर पढ़ें- रात में ठीक से नहीं आती है नींद, तो ये 6 आसान टिप्स आ सकते हैं आपके काम
मेटाबॉलिज्म हो सकता है स्लो
जो लोग रात में समय पर नहीं सोते हैं उनके शरीर में हार्मोन के स्त्राव में गडबड़ी देखी जाती है। जिसके कारण व्यक्ति के शरीर की पूरी कार्यप्रणाली बिगड़ जाती है। कभी-कभी इसका विपरीत प्रभाव आपके मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ सकता है। जिसका सीधा सा अर्थ यह है कि आप जो भी खाते हैं, वह शरीर में एनर्जी के रूप में बदलने के स्थान पर फैट के रूप में स्टोर हो जाता है। जिससे वजन कम होने के स्थान पर बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 20 उपाय
भूख पर होता है असर
लेट नाइट तक काम करने वाले या फिर फोन या टीवी की वजह से जागने वाले लोगों को अक्सर देर रात में फूड क्रेविंग्स होती हैं। यह क्रेविंग्स ऐसी होती हैं, जिसके कारण व्यक्ति कुछ अनहेल्दी आइटम्स जैसे शुगरी आइटम्स या पैकेज्ड आइटम का सेवन करता है। ऐसे में उनके दिनभर का कैलोरी काउंट बिगड़ जाता है और फिर इससे वजन कम नहीं हो पाता है।
इन वजहों से होता है स्लीप पर असर
शरीर को हेल्दी बनाए रखने और वेट लॉस करने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी होता है। लेकिन ऐसे कई कारण हैं, जो आपकी नींद को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए, इनसे बचना चाहिए-
- दिन में लंबे समय तक नैप लेने से रात में सोने में कठिनाई होती है और व्यक्ति देर रात तक जागता है।
- रात को देर रात तक फोन, टीवी या लैपटॉप आदि का इस्तेमाल करने से बचें। इनसे निकलने वाली रोशनी नींद को प्रभावित करती है।
- रात को सोने से पहले हैवी फैट रिच मील लेने से भी व्यक्ति को नींद लेने में समस्या होती है। यह इनडाइजेशन का कारण बनता है और इससे व्यक्ति का वजन बढ़ता है।
- तो अब आप भी अपनी स्लीप पर पर्याप्त ध्यान दें और वजन कम करने की प्रक्रिया को आसान बनाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों