herzindagi
image

पेट का रिपोर्ट कार्ड है आपकी पॉटी, इन तीन बातों से समझें कितने सेहतमंद हैं आप

पॉटी से बदबू आती है? क्या आपकी पॉटी टॉयलेट सीट से चिपक जाती है? तो यह सभी संकेत हैं कि आपके पेट में कुछ गड़बड़ जरूर है।ये बताती है कि आपका पाचन ठीक है या नहीं, आंतों में अच्छे बैक्टीरिया है या नहीं।  
Editorial
Updated:- 2025-05-02, 13:47 IST

पेट साफ होना कितना जरूरी है यह बात हम सब जानते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति हर सुबह आसानी से मल त्याग कर लेता है,वो एकदम स्वस्थ है। लेकिन सिर्फ मल त्याग लेना काफी नहीं है। आप कैसा मल त्याग कर रहे हैं, ये भी समझना जरूरी है। क्योंकि आपकी पॉटी सिर्फ आपके शरीर का वेस्ट नहीं,बल्कि आपके पेट के अंदर चल रही गतिविधियों का पूरा रिपोर्ट कार्ड है। तो चलिए, आज इस रिपोर्ट कार्ड के तीन अहम बिंदुओं पर गौर करते हैं और समझते हैं कि आपकी पॉटी आपकी सेहत के बारे में क्या कह रही है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जानकारी दे रही हैं।

क्या आपकी पॉटी तैरती है?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

potty sign that tell you are healthy or not

अगर आपकी पॉटी पानी में तैरती हुई दिखती है, तो इसका मतलब है कि उसमें या तो बहुत ज्यादा गैस है या फैट है। ये अक्सर खराब पाचन, कुछ खास तरह के फूड्स को पचा नपाना या फिर बाइल के कम बहाव की वजह से हो सकता है। ये इशारा है कि आपको अपने पेट की सेहत या पित्ताशय के फंक्शन पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है कि आपका शरीर खाना ठीक से पचा नहीं पा रहा है।

क्या आपकी पॉटी बहुत ज्यादा बदबूदार है?

अगर आपकी पॉटी बहुत ही खराब बदबू करती है, तो समझ लीजिए कि कुछ गड़बड़ जरूर है। ये आपके पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने(गट इंबैलेंस या फिर बहुत ज्यादा जंक फूड खाने का संकेत हो सकता है। कोशिश करें कि आप जंक फूड, चीनी और पैक्ड स्नैक्स को अपनी डाइट से कम करें

क्या आपकी पॉटी टॉयलेट पॉट से चिपकती है?

कुछ लोग वॉशरूम चले जाते हैं, तो टॉयलेट सीट एकदम गंदी हो जाती है, यानी पॉटी टॉयलेट सीट से चिपक जाती है, तो इसका मतलब है कि आप फैट को ठीक से पचा नहीं पा रहे हैं। इसकी वजह डाइजेस्टिव एंजाइम की कमी हो सकती है। अपनी डाइट में अजवाइ, मेथी या खाने में नींबू शामिल करें। ये पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-डियर लेडीज...अगर आपको महसूस हो रहे हैं ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं गायनेकोलॉजिस्ट के पास

कैसे होनी चाहिए हेल्दी पॉटी?

intenstine health

  • हेल्दी पॉटी आमतौर पर डूब जाती है।
  • हल्की गंध सामान्य है,लेकिन बहुत तेज और सड़ी हुई बदबू नहीं आनी चाहिए।
  • 1 से 2 बार में साफ हो जानी चाहिए।

अगली बार जब आप सुबह मल त्याग के लिए जाएं, तो थोड़ा ध्यान दीजिए। इससे आप अपना बेहतर ख्याल रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वर्कआउट के बाद अक्सर होती है ब्लोटिंग, तो जानिए इसके पीछे कारण

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
पॉटी से बदबू आने का मतलब क्या होता है?
ये आपके पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने(गट इंबैलेंस या फिर बहुत ज्यादा जंक खाने का संकेत हो सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।