herzindagi
must know  thing to control blood pressure

हाई बीपी के मरीजों को जरूर मालूम होनी चाहिए ये 5 बातें

सही जानकारी के अभाव में हाई बीपी के मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है,आज हम आपको वो बातें बताएंगे जो बीपी के मरीजों को जरूर पता होनी चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-23, 16:02 IST

बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हाई बीपी की समस्या काफी आम हो गई है। बूढ़े बुजुर्ग के साथ-साथ युवाओं में भी हाई बीपी की समस्या देखे जा रही है। इस बीमारी को साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है, दरअसल कई बार ऐसा होता है कि लोग हाई बीपी के मरीज हो जाते हैं लेकिन इससे जुड़ी उन्हें कुछ बातें पता ही नहीं होती है। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। आज हम आपको वह पांच बातें बताएंगे जो बीपी के मरीजों को जरूर पता होनी चाहिए। डॉ.शाकिर रहमान इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

हाई बीपी के मरीजों को जरूर मालूम होनी चाहिए ये 5 बातें

high bp important information

  • ब्लड प्रेशर का लेवल जब 140/90 से ऊपर होता है तो इसे हाई बीपी की कहा जाता है,अगर ब्लड प्रेशर लेवल 180/120 से ज्यादा हो जाए तो यह स्थिति गंभीर हो जाती है।
  • उच्च रक्तचाप के मरीजों को खाने में मैग्नीशियम और पोटेशियम युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे बादाम, केला, दही। यह रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की समस्या हो जाती है तो उसे अपना हेल्दी वेट मेंटेन करना काफी जरूरी हो जाता है। इसके लिए रोजाना वॉक जरूर करना चाहिए,इससे रक्त वाहिकाओं की कठोरता कम होती है।

यह भी पढ़ें-पैनिक अटैक क्यों आता है? जानें लक्षण और बचाव के उपाय

blood pressure patient

  • हाई फैट्स फूड और ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, इसलिए ऐसी चीजों से दूरी बनाए रखना जरूरी होता है।
  • अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो रेगुलर ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके साथ ही स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ज्यादा सोचने या तनाव लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें-क्या प्राइवेट पार्ट के बाल भी होते हैं सफेद? एक्सपर्ट से जानें सही हाइजीन टिप्स

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।