herzindagi
image

फिर से लौट रहा है COVID-19, इन लक्षणों पर रखें कड़ी नजर और बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

Covid 19 Cases in India: देश और दुनिया में इन दिनों कोविड-19 के मामले फिर से सामने आ रहे हैं। पहले भी कोरोना के कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं और अब इस वायरस के नए वेरिएंट JN.1 ने दस्तक दी है। यह कितना खतरनाक है, आपको इसके किन लक्षणों पर नजर रखनी है और इससे बचने के लिए किन टिप्स को फॉलो करना है, चलिए डॉक्टर से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-20, 15:54 IST

Covid-19 New Symptoms: एशिया के कई देशों में कोरोना वायरस फिर से लौट आया है। इसने सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में इस समय कोरोना के लगभग 250 मामले बताए जा रहे हैं। कोविड पहले भी कई बार अलग-अलग रूपों में दुनियाभर में पैर पसार चुका है और अब इस वायरस के नए वेरिएंट JN.1 ने दुनिया के कई देशों की नींद उड़ा दी है। भारत और खासकर महाराष्ट्र में कोराना के मामले बढ़ रहे हैं। कल एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। यह वायरस कितना खतरनाक है, इसके लक्षण क्या है और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, शारदा हॉस्पिटल से हुई बातचीत के आधार आप तक पहुंचा रहे हैं।

भारत में फिर लौटा कोरोना, जानें इसके नए वेरिएंट JN.1 के बारे में

corona cases again rising

  • कोरोना के मामले इन दिनों देश में बढ़ रहे हैं। इस वेरिएंट का नाम JN.1 बताया जा रहा है। यह ओमिक्रॉन वेरिएंट का ही सब वेरिएंट है।
  • मुंबई में दो कोविड पॉजिटिव पेशेंट्स जान गंवा चुके हैं। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी मौत पहले की बीमारी के कारण हुई है।
  • कल तक देश में कोविड के 257 एक्टिव केसेज सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी इसके मामलों में अधिक बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली है। लेकिन, इससे सावधान रहने की जरूरत है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह आपको कितना नुकसान पहुंचाएगा, यह आपकी इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ पर निर्भर करता है।
  • बताया जा रहा है कि पहले की वैक्सीन या एंटीबॉडीज इससे बचाने में कारगर नहीं हैं।

कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं?

Covid 19 new virus symptoms

  • बुखार
  • खांसी आना
  • गले में खराश
  • स्वाद और स्मैल न आना
  • सूखी खांसी होना
  • थकान
  • सिरदर्द और शरीर में दर्द

यह भी पढ़ें- कोलकाता में सामने आया ह्यूमन कोरोना वायरस, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

कोविड-19 से बचने के लिए क्या करें?

covid 19 precaution tips JN.1 variant of coronavirus

  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
  • हाइजीन का ध्यान रखें
  • हाथों को साबुन या हैंडवॉश से जरूर धोएं।
  • खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • खांसने या छींकने पर मुंह को कवर करें।
  • अदरक, तुलसी और गिलोय जैसे हर्ब्स को डाइट में शामिल करें।
  • इम्यूनिटी मजबूत करने पर ध्यान दें।

 

यह भी पढ़ें- HMPV से घबराएं नहीं, डॉक्टर से जानें इससे बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं


कोविड-19 वायरस के बढ़ते केसेज को लेकर पैनिक बिल्कुल न करें। लेकिन, इससे बचने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें और हाइजीन का ख्याल रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।