herzindagi
chikungunya symptoms

तेज बुखार और जोड़ों के दर्द को न करें इग्‍नोर, इस बीमारी के हो सकते हैं लक्षण; कैसे खुद को रखें सेफ?

कई बार लोग बुखार या जोड़ों के दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, लेक‍िन कई बार ये क‍िसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं। अगर आपको भी ये समस्‍या बनी रहती है ताे डॉक्‍टर से सलाह लेना जरूरी होता है। आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. प्रभात रंजन सिन्हा ने इसके बारे में वि‍स्‍तार से जानकारी दी है।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:33 IST

आज के समय में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं कुछ बीमारियां तो मच्छरों के पनपने से बढ़ जाती हैं। आमतौर पर लोगों को डेंगू और मलेरिया के बारे में ही बात करते सुना जाता है, लेकिन चिकनगुनिया भी मच्छरों से ही फैलने वाली बीमारी है। जब भी कोई बीमारी होती है तो उसके लक्षण हमारे शरीर में पहले से ही नजर आने लगते हैं। इससे आप बीमारी का पता लगाकर समय पर इलाज करवा सकती हैं।

जब भी किसी को चिकनगुनिया होता है तो तेज बुखार आए और उसके साथ जोड़ों में तेज दर्द शुरू होने को हल्के में लेना गलती हो सकती है। खासतौर पर बदलते मौसम में चिकनगुनिया के मामले बढ़ जाते हैं। आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. प्रभात रंजन सिन्हा ने इससे बचाव के तरीके बताए हैं। आइए जानते हैं-

chikungunya symptoms (2)

चिकनगुनिया क्या है? (What is Chikangunya)

चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से लोगों में फैलती है। ये वही मच्छर है जो डेंगू फैलाता है। एक बार अगर मच्छर ने काट लिया तो कुछ दिनों में ही इसके लक्षण नजर आने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं मलेरिया, चिकनगुनिया और हेपेटाइटिस के मामले, डॉक्टर से जानें बचाव करने के उपाय

चिकनगुनिया के लक्षण क्या हैं? (What Is The Symptoms Of Chikungunya)

  • अचानक तेज बुखार आ जाना
  • हाथ-पैर और घुटनों के जोड़ों में तेज दर्द होना
  • बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
  • सिर दर्द हाेना
  • कुछ लोगों में सूजन या हल्के रैशेज भी देखने को मिलते हैं

कई बार बुखार तो कुछ दिनों में उतर जाता है, लेकिन जोड़ों का दर्द लंबे समय तक परेशान कर सकता है।

chikungunya symptoms (1)

डॉ. प्रभात रंजन सिन्हा ने बताया कि मौजूदा मौसम मच्छरों के पनपने के लिए काफी अनुकूल है, जिससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है। उन्होंने बताया कि अगर तेज बुखार, जोड़ों में तेज दर्द और बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो, तो देरी किए बिना जांच करा लेनी चाहिए।

कैसे रखें खुद को सेफ?

  • घर के आसपास पानी जमा न होने दें
  • गमले और टंकी का पानी नियमित रूप से बदलें
  • मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें
  • साफ-सफाई का खास ध्यान रखें

मच्छरों को पनपने से रोकना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यही इस बीमारी से बचाव का सबसे असरदार तरीका है।

यह भी पढ़ें- बरसात में बढ़ जाता है चिकनगुनिया का जोखिम,जानें लक्षण और बचाव के उपाय

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

अगर बुखार दो से तीन दिन में ठीक नहीं हो रहा है, जोड़ों का दर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया हो या कमजोरी बढ़ती जा रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। कभी भी खुद से कोई दवाएं नहीं लेना चाहिए।

तो अगर आपको भी ये समस्या है तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। इससे किसी भी बीमारी का समय से इलाज हो सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।