ठंड आते ही क्यों बढ़ने लगता है जोड़ों का दर्द?

क्या सर्दियां आते ही जोड़ों का दर्द सताने लगता है। क्या आपको मालूम है कि सर्दियों में जोड़ों में सख्ती और सूजन क्यों बढ़ जाती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-05, 11:20 IST
image

सर्दियों का मौसम आ चुका है। ठंड की वजह से कई तरह की दिक्कतें होती है। इनमें सबसे आम दिक्कत है जोड़ों का दर्द। आपने गौर किया होगा कि जैसे ही सर्दियां पड़ती है वैसे ही जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। यहां तक कि अगर आपको पहले कोई चोट लगी होती है वह ठीक होने के बाद भी दर्द दोबारा से शुरू हो जाता है। क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? चलिए हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर से जानते हैं इसके पीछे का असली करण।

ठंड आते ही क्यों बढ़ने लगता है जोड़ों का दर्द?

lady-stretching-arm-t-shirt-vest-looking-gloomy_176474-86533

सर्दियों में तापमान कम हो जाता है जिसके कारण मांसपेशियां और टिशू संकुचित हो जाते हैं। यह संकुचन जोड़ों की गतिशीलता को कम कर देता है जिससे जोड़ों में अधिक सख्ति और दर्द महसूस होता है, शरीर का लचीलापन कम हो जाता है और हल्की-फुल्की गतिविधियों में भी दर्द का एहसास होता है।

इसके अलावा सर्दियों में एटमॉस्फेरिक प्रेशर में बदलाव होता है, इसके कारण भी जोड़ों में सूजन और असुविधा होती है। खास करके पुराने जोड़ो या गठिया से प्रभावित लोगों को इस बदलाव का असर झेलना पड़ता है। जब वायुमंडलीय दबाव में परिवर्तन होता है तो जोड़ों में तरल पदार्थ का संतुलन बदलता है, इससे सूजन और दर्द बढ़ सकते हैं।

इसके अलावा सर्दियों में लोग घर में रहना पसंद करते हैं, एक ही जगह पर घंटों तक बैठ जाते हैं। इससे शारीरिक गतिविधियों में कमी आ जाती है। यह मांसपेशियों के लचीलेपन को कम कर देता है। उन्हें सख्त बना देता है।

यह भी पढ़ें-PMDD की शिकार हैं सिंगर नेहा भसीन,एक्सपर्ट से जानें क्या होती है यह बीमारी

joints pain increase in winters

सर्दियों में प्यास नहीं लगती है। इस वजह से हम लोग पानी कम पीते हैं, जो की जोड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है। जोड़ों में चिकनाई बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। कम पानी पीने से लुब्रिकेशन काम हो जाता है।

सूरज की रोशनी सर्दियों में कम मिलती है। इस वजह से विटामिन डी भी प्रभावित होता है। बता दें कि विटामिन डी हड्डियों और जोड़ों के हेल्थ के लिए जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें-क्या पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होना नॉर्मल है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP