प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित रूप से व्यायाम करने से होने वाली मां और उसके बच्चे दोनों को बहुत सारे फायदे होते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और अतिरिक्त वजन बढ़ने का जोखिम भी कम होता है। इतना ही नहीं व्यायाम संभवतः प्रसव को आसान बनाता है। इससे एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, मूड-बूस्टर के रूप में काम करता है।
इसे जरूर पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद लटकते पेट को कम करने के लिए ये 3 एक्सरसाइज करें, महीने भर में दिखता है असर
वर्तमान दिशानिर्देश प्रेग्नेंट महिलाओं को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करना चाहिए या फिर नियमित रुप से 30 मिनट हल्का-फुल्का व्यायाम करना चाहिए।
जहां तक हार्ट और सामान्य स्वास्थ्य का सवाल है, दिनभर में 3 बार 10 मिनट के लिए वॉक करने से भी प्रेग्नेंट महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसलिए महिलाओं को अपने हिसाब से जो उनके लिए बेस्ट हो उस तरह का व्यायाम अपने लिए प्लान करना चहिए।
इसके अलावा खड़े हो कर घर के काम करना और वह गतिविधियां करना, जिसके लिए आपको वॉक करनी पड़े, वह भी लाभकारी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: प्रेग्नेंसी में योगा को लेकर महिलाओं के मन में होते हैं कई मिथ्स, एक्सपर्ट से जानिए इनकी सच्चाई
अधिकांश महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की-फुल्की फिटनेस गतिविधियों का आनंद ले सकती हैं, लेकिन अपने डॉक्टर से आपको व्यायाम करने के तरीके और रूटीन पर चर्चा अवश्य करनी चाहिए। डॉक्टर आपको आपकी मेडिकल हिस्ट्री के आधान पर व्यायाम करने के लिए गाइड करेगा।
जो महिलाएं प्रेग्नेंट होने से पहले ही रनिंग जैसी जोरदार गतिविधि कर रही थीं वह इस रूटीन को जारी रख सकती हैं, लेकिन इसके लिए भी वह एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
डॉक्टर के परमार्श के बाद आप जब एक्सरसाइज को रूटीन में लाती हैं तो यह निम्नलिखित एक्सरसाइज आपकी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, मांसपेशियों को टोन रखेने और धीरज बढ़ाने में मदद करती हैं-
वर्कआउट और फिट रहना माताओं के लिए न केवल उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि यह बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। शारीरिक गतिविधियों के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें और वह व्यायाम करें आपके लिए सबसे अच्छा काम कर सकते हैं।
विशेषज्ञ की सलाह के लिए डॉ. मित्र सक्सेना (एमडी, डीएनबी, ओबी-गायनी, एफआईसीएमसीएच, एफआईसीओजी। डीआईपी ENDOSCOPY (KIEL)) को विशेष धन्यवाद।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।