क्या प्रेग्नेंसी के बाद आपका पेट भी लटका हुआ लगता है?
क्या लटके पेट को देखकर लगता है कि आप इसे कभी भी कम नहीं कर पाएंगी?
खैर, आपकी तरह कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए 3 ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप प्रेग्नेंसी के बाद लटकते हुए पेट को आसानी से कम कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी जी बता रही हैं।
जी हां प्रेग्नेंसी के बाद ज्यादातर महिलाएं लटकते पेट से परेशान रहती हैं क्योंकि इससे उनकी पूरी पर्सनैलिटी खराब हो जाती है। ऐसे में वह इसे कम करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाती हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हिस्से के फैट को कम करने के लिए कुछ स्पेशल एक्सरसाइज की जरूरत होती है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी के बाद लटकते हुए पेट को तेजी से कम करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताई आसान एक्सरसाइज को आप भी रोजाना करें।
माउंटेन क्लाइंबर
पहली एक्सरसाइज माउंटेन क्लाइंबर है। यह प्रेग्नेंसी के बाद लटकते पेट को कम करने में मदद करती है। फैट कम करने और बॉडी को फिट रखने में यह एक्सरसाइज लाजवाब है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस एक्सरसाइज को करना बहुत ही आसान है।
इसे जरूर पढ़ें:ऐसे कुछ ही दिनों में शेप में आ सकता है प्रेग्नेंसी के बाद लटका हुआ पेट, फॉलो करें आसान टिप्स
- इसे करने के लिए सबसे पहले आपको जमीन पर हाथ रखकर प्लैंक पोजीशन बनानी होगी।
- ऐसा करते हुए एक बात का ध्यान रखें कि आपके शोल्डर कलाई के ऊपर आने चाहिए।
- हाथ बिल्कुल सीधे होने चाहिए और पेट को अंदर से थोड़ा सा टाइट कर लें।
- लोयर बैक आपकी बिल्कुल भी झुकी हुई नहीं होनी चाहिए।
- फिर आप एक-एक करके पहले बाएं घुटने को चेस्ट के पास लाएं और वापस लेकर जाएं।
- इसके बाद दाएं घुटने को चेस्ट के पास लाएं और वापस लेकर जाएं।
- ऐसा करते हुए आपको लगेगा कि आप जमीन पर हाथ रखकर उल्टी जॉगिंग कर रहे हैं।
- इसे आप रेगुलर करें। शुरुआत में इसे 50 बार करें फिर इसे बढ़ाकर 60 कर दें।
- इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं। कोशिश करें कि इसे 200 से 250 बार करें।
- फिर देखें कि आपका लटकता पेट कैसे तेजी से कम हो जाता है।
फ्लटर किक्स एक्सरसाइज
प्रेग्नेंसी के बाद लटकते पेट को कम करने वाली सबसे अच्छी एक्सरसाइज फ्लटर किक्स है।
- इसे करने के लिए आपको पीठ के बल सीधा मैट पर लेटना है।
- फिर अपने दोनों हाथों को हिप्स के नीचे रख लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के बाद कभी-कभी लोअर बैक में समस्या आ जाती है इसलिए इसे सपोर्ट देना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से पीठ में दर्द नहीं होता है।
- अब अपने पैरों को जमीन से 30 डिग्री ऊपर उठा लें और जैसे कैंची चलती है ठीक वैसे ही करना है।
- ऐसा करते हुए बाएं पैर को दाएं की तरफ लेकर जाना है और दाएं पैर को बाएं पैर की तरफ लेकर जाना होगा।
- इसे आप 50 बार करने की कोशिश करें। कोशिश करें कि नाभि के हिस्से यानि कोर को थोड़ा स्ट्रेच करके रखें।
- सांसों को वैसे ही रेगुलर चलते रहने दें, लेकिन अपनी सांसों पर ध्यान दें और पेट को टाइट रखें।
- पैरों को जमीन से उठाकर अपनी एक्सरसाइज पर फोकस करें। लटकते हुए पेट काफी कम होने लगेगा।
- समय के साथ आपको बैली फैट कम होता दिख जाएगा।
नी टू एल्बो टच एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज बहुत ही असरदार और आसान एक्सरसाइज है। इसे आप खड़े होकर आसानी से कर सकती हैं। इसे आप स्टैडिंग एब्स कह सकते हैं।
- इसे करने के लिए आपको सीधे खड़ा होना है।
- फिर दाएं एल्बो को बाएं नी से टच करना है।
- यानि आपको दाएं एल्बो को नीचे लाकर और बाएं घुटने को थोड़ा ऊपर लेकर आना होगा।
- आपको क्रॉस एक्सरसाइज करनी होगी।
- फिर बाएं एल्बो से दाएं नी को टच करना होगा।
- इस एक्सरसाइज को आप 20 से 30 बार दोनों साइड से करें।
- आपको अपने पेट पर काफी बर्न महसूस होगा।
- पहली बार इसे 50 बार जरूर करें।
- आप नहाने के बाद बाथरूम में इसे कर सकती हैं यहां तक किचन में खाना बनाते-बनाते भी इसे कर सकती हैं।
एक्सरसाइज हमेशा ऐसी होनी चाहिए जो हमारे लाइफस्टाइल में घुल-मिल जाए और हमें परेशानी भी न हो और हमारी बॉडी भी फिट रहे। इन एक्सरसाइज को करके आप भी प्रेग्नेंसी के बाद अपने लटकते हुए पेट को आसानी से कम कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़े और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों