Sat Apr 4, 2026 | Updated 04:23 AM IST HZ Awards 2026
image

आंख फड़कने के इन 3 कारणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप, शकुन-अपशकुन से नहीं आपकी सेहत से है इसका रिश्ता

आंख फड़कने को अक्सर शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि यह असल में आपकी सेहत से जुड़ा है। आंख फड़कने के 3 ऐसे कारण हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है।
Editorial
Updated:- 2025-03-14, 15:30 IST

हथेली में खुजली होने से लेकर आंख फड़कने तक, हमारे शरीर में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखते हैं। लेकिन, असल में इन बातों का हमारी सेहत से गहरा नाता होता है। जब भी हमारी आंख फड़कती है, हम तुरंत सोचने लगते हैं कि क्या अच्छा या बुरा होने वाला है। बेशक इन मान्यताओं में सच्चाई हो सकती है। लेकिन, बात अगर सेहत के लिहाज से करें, तो आंख फड़कने के पीछे कुछ ऐसे कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है आमतौर पर आंंखों और पलकों की मसल्स में ऐंठन के कारण ऐसा होता है। लेकिन, इसके पीछे 3 ऐसी वजहें भी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

स्ट्रेस

stress and energy level
क्या आपको पता है कि अगर आप अधिक तनाव में हैं, तो इसकी वजह से भी आपकी आंख फड़कने लगती है। स्ट्रेस की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। दरसअल, जब आप तनाव में होते हैं, तो शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन ज्यादा रिलीज होता है। यह हार्मोन नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है और उसकी वजह से आंख फड़कने लगती है।

थकान

अगर आपके पूरी नींद नहीं ली है, आपका शरीर और दिमाग थका हुआ है, तो यह भी आंख फड़कने का कारण हो सकता है। नींद की कमी की वजह से आंखों पर दबाव पड़ता है और मांसपेशियों में थकान हो सकती है। इसकी वजह से आंख फड़कने लगती है। शरीर में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी आंखों के फड़कने की वजह हो सकती है।

यह भी पढ़ें- पेशाब करने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

कैफीन ज्यादा लेना

caffine side effects
अगर आप बहुत अधिक मात्रा में कैफीन ले रही हैं, तो इसकी वजह से भी नर्वस सिस्टम ज्यादा काम करने लगता है और इसके कारण मसल्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसकी वजह से मांसपेशियां संकुचित होने लगती हैं और आंख फड़कने लगती है।

 

यह भी पढ़ें- टूटे नाखून से लेकर रूखी हथेलियों तक, इन जरूरी चीजों की कमी का संकेत दे सकते हैं आपके हाथ

क्या आंख फड़कना गंभीर समस्या है?

एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर आंख फड़कना कोई गंभीर समस्या नहीं है। अगर किसी कारण से आंख फड़क रही है और कुछ देर में अपने आप ठीक हो जा रही है, तो यह नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको बार-बार यह दिक्कत हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह लें और इसके कारण को जानने की कोशिश करें।

 

किसी भी बीमारी की शुरुआत होने पर या शरीर में किसी विटामिन-मिनरल या और किसी जरूरी चीज की कमी होने पर शरीर में इसके कुछ संकेत साफ नजर आते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।