रोज सुबह पेट साफ होना और खुलकर मोशन आना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। पेट साफ न होना, हंसी-मजाक का विषय नहीं, बल्कि एक गंभीर मसला है। अगर आपका पेट रोज सुबह ठीक से साफ नहीं होता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लंबे समय तक कब्ज रहना, सेहत के लिए ठीक नहीं है। पेट साफ न होने की वजह से अपच, सीने में जलन, बदहजमी और भूख न लगने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके कारण, कई लोगों को बवासीर तक हो जाती है। इसकी वजह से वजन कम करने में भी मुश्किल आती है। अगर आपको लंबे समय से कब्ज है, तो आपकी कुछ गलतियां भी इसकी वजह हो सकती हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि रूटीन लाइफ में की जा रही किन गलतियों के कारण, सुबह पेट साफ नहीं होता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
डाइट में फाइबर कम होना
फाइबर की कमी के कारण फूड, आंतों से ठीक से पास नहीं होता है और इसकी वजह से कब्ज बनी रहती है। फाइबर, पानी में सोखकर, मल को आसानी से पास होने में मदद करता है। वहीं, अगर आपकी डाइट में फाइबर कम है, तो इसकी वजह से पाचन धीमा होता है और स्टूल हार्ड हो जाता है और इसे पास करने में मुश्किल आती है। अगर आप महिला हैं, तो रोजाना कम से कम 25 ग्राम फाइबर डाइट में जरूर शामिल करें। ओटमील, फल और सब्जियां, फाइबर का अच्छा सोर्स हैं।
स्ट्रेस
इस बात से ज्यादातर लोग अनजान होते हैं। लेकिन, असल में तनाव आपके पूरे सिस्टम को गड़बड़ा देता है। अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो इसकी वजह से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं और पेट साफ करने में भी मुश्किल आती है। तनाव की वजह से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा होता है। बॉडी में कोर्टिसोल और एपिनेफ्रीन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और इसके कारण आंतों के काम करने का प्रोसेस धीमा हो जाता है और पेट साफ नहीं होता है।
डायबिटीज
डायबिटीज भी कब्ज का एक कारण बन सकता है। अगर आपको शुगर है, तो इसका असर नर्व्स पर होता है और इसकी वजह से पाचन धीमा होने लगता है। डायबिटीज का असर, हमारे मेटाबॉलिज्म और बाउल मूवमेंट पर भी होता है। डायबिटीज, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी बढ़ा सकती है और इसके कारण पेट ठीक से साफ नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट
सेहतमंद रहने के लिए, रोज सुबह पेट साफ होना जरूरी है। कब्ज को दूर करने के लिए, इसके कारणों को समझना भी जरूरी है अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों