क्या आप भूख ना लगने की समस्या से परेशान हैं? क्या आप ठीक ढंग से खाना ना खाने के कारण अंडरवेट हैं? क्या भूख और वजन की कमी के चलते आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? क्या आप तरह-तरह की भूख बढ़ाने की दवाइयों का सेवन करके थक चुकी हैं? अगर इन सभी सवालों के जवाब हां हैं तो अब वक्त आ गया है कि आप खुद को भीतर से हेल्दी बनाएं। जिससे आपकी भूख नेचुरली बढ़ जाए और आप खुद को अधिक हेल्दी बना पाएं।
अक्सर यह देखने में आता है कि लोग अपनी भूख बढ़ाने के लिए तरह-तरह की दवा का सेवन करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो योगाभ्यास के जरिए भी अपनी इस समस्या का हल ढूंढ सकती है। वास्तव में भूख ना लगना पेट से जुड़ी परेशानी के कारण होता है। लेकिन जब आप योगाभ्यास करती हैं तो इससे उस समस्या का हल नेचुरल तरीके से मिल जाता है। तो चलिए आज इस लेख में योगा विशेषज्ञ और वुमन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ नेहा वशिष्ट कार्की आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बता रही हैं, जिनके अभ्यास से भूख को नेचुरली बढ़ाया जा सकता है-
भूख बढ़ाने के लिए वज्रासन को एक बेहद ही कारगर आसन माना गया है। इस आसन को आप कभी भी और कहीं पर भी कर सकती हैं। (भूख बढ़ाने के तरीके)
इसे जरूर पढ़ें- जानिए किस टाइम योगा करने से मिलता है मैक्सिमम बेनिफिट
आमतौर पर, भूख ना लगने की समस्या के पीछे मुख्य वजह पेट की गड़बड़ी होती है। ऐसे में अगर भुजंगासन का अभ्यास किया जाता है तो इससे बहुत अधिक फायदा मिलता है। भुजंगासन को पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- हर उम्र की महिलाओं को खूबसूरत बनाते हैं ये योग, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें
धनुरासन को बो पोज भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें शरीर एक धनुष की भांति तन जाता है। यह आसन वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, इसके साथ-साथ यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर भूख ना लगने की समस्या को भी दूर करता है।(कमजोर दिमाग के लिए योग)
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।