
07 फरवरी 2026 आज शनिवार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील और ऊर्जावान है। आज चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। चित्रा का अर्थ है चमकदार या कलात्मक । इसके स्वामी मंगल हैं और देवता त्वष्टा या विश्वकर्मा ब्रह्मांड के वास्तुकार हैं। चित्रा नक्षत्र सौंदर्य, डिजाइन, वास्तुकला और भ्रम का प्रतीक है।आज शूल योग बन रहा है। ज्योतिष में 27 योगों में से शूल योग को अशुभ माना जाता है। शूल का अर्थ होता है कांटा , भाला या पीड़ा । यह योग कार्यों में रुकावट, मानसिक वेदना या संघर्ष का संकेत देता है।
आज षष्ठी तिथि है, जो कार्तिकेय भगवान जो की मंगल के अधिष्ठाता को समर्पित है। चित्रा नक्षत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार और निर्माण कार्यों में सफलता मिलती है। शूल योग के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अनिवार्य है। आज के दिन चमकीले वस्त्र पहनना या रत्न धारण करना चित्रा नक्षत्र को सकारात्मक करता है।
आज शनिवार है, इसलिए दिन की शुरुआत काल चौघड़िया से हो रही है।

| मुहूर्त का नाम | समय |
| काल | 06:53 बजे से 08:14 बजे तक |
| शुभ | 08:14 बजे से 09:35 बजे तक |
| रोग | 09:35 बजे से 10:56 बजे तक |
| उद्वेग | 10:56 बजे से 12:17 बजे तक |
| चल | 12:17 बजे से 01:38 बजे तक |
| लाभ | 01:38 बजे से 02:59 बजे तक |
| अमृत | 02:59 बजे से 04:20 बजे तक |
| काल | 04:20 बजे से 05:41 बजे तक |

| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 05:41 बजे से 07:20 बजे तक |
| उद्वेग | 07:20 बजे से 08:59 बजे तक |
| शुभ | 08:59 बजे से 10:38 बजे तक |
| अमृत | 10:38 बजे से 12:17 बजे तक |
| चल | 12:17 बजे से 01:56 बजे तक |
| रोग | 01:56 बजे से 03:35 बजे तक |
| काल | 03:35 बजे से 05:14 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।