herzindagi
mandira bedi exercises main

मंदिरा बेदी ने बताया योग से कैसे बढ़ाएं अपना ऑक्सीजन लेवल

अभिनेत्री और एक फिटनेस फ्रीक मंदिरा बेदी ने कुछ समय पहले ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने का तरीका सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया था। आप भी मंदिरा से सीखें ऑक्सीजन लेवल को कैसे बढ़ाएं।
Editorial
Updated:- 2021-05-25, 15:17 IST

अभिनेत्री मंदिरा बेदी अक्सर अपने फिटनेस रूटीन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर योग या अन्य एक्सरसाइज करते अपनी वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। कोविड-19 के बिगड़ते हालातों को देखकर उन्होंने कुछ दिन पहले एक ऐसा वीडियो शेयर किया था, जो काफी तेजी से वायरल भी हुआ। इस वीडियो में मंदिरा ने बताया है कि आप अपने ऑक्सीजन लेवल को कैसे बढ़ा सकती हैं। आइए जानें इस वीडियो के बारे में।

शेयर किया गया वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिरा ने बैकबेंड किया है। मंदिरा बेदी एक फिटनेस फ्रीक हैं और घर पर नियमित रूप से योग करती हैं। इस वीडियो में उन्‍हें चक्रासन करते हुए देखा जा सकता है। इस आसन को भी वह कई तरह के टिवस्‍ट के साथ कर रही हैं। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा है- 'ऑक्सीजन लेवल बढ़ाए, स्ट्रेस को कम करता है, आपकी बैक और कंधों को मजबूत बनाता है।' इस वीडियो को शेयर करते ही इसे दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे और उनके फैंस ने भर-भरकर कमेंट्स भी किए। इस योग आसन को व्हील पोज भी कहा जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि मंदिरा ने कितनी खूबसूरती से यह योग आसन करके अपने फैंस को दिखाया।

View this post on Instagram

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

कैसे करें व्हील पोज/चक्रासन

  • चक्रासन करने के लिए, पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
  • घुटनों को मोड़ कर पैरों को अपने कूल्हों के पास लाएं।
  • हाथों को सिर के समीप ले जाएं। हाथों और पैरों के बीच बराबर दूरी होनी चाहिए।
  • अब धीरे-धीरे अपने कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • अपने पैरों के साथ हथेलियों के जरिए शरीर को भी ऊपर की ओर उठाएं।
  • अपने सिर को एक तटस्थ स्थिति में लटका दें, यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी गर्दन पर दबाव न पड़े।
  • इस पोजीशन में लगभग 20 सेकेंड रहें और फिर वापस पहली पोजीशन में आजाएं।

इसे भी पढ़ें :48 की उम्र में 30 की दिखती हैं मंदिरा बेदी, यंग दिखने के लिए फॉलो करें उनका फिटनेस सीक्रेट

व्हील पोज/चक्रासन के लाभ

wheel pose

इस आसन को करने से कई सारे फायदे होते हैं। यह शरीर को मजबूती देने के साथ ही आपकी मसल्स को टोन भी करता है। शुरू में इसे करते हुए थोड़ी कठिनाई हो सकती है, लेकिन बाद में इसे करना आसान हो जाता है। इसके कई लाभ हैं जैसे

  • इसके अभ्यास से स्ट्रेस, तनाव आदि दूर होता है।
  • हाथ, पैर, रीढ़ और पेट को मजबूत करता है।
  • कंधों और हिप फ्लेक्सर्स और कोर को भी मजबूती प्रदान करता है।
  • नियमित अभ्यास करने से फेफड़ो को अधिक ऑक्सीजन मिलती है।
  • व्हील पोज़ आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाता है।

इसे भी पढ़ें :घर पर करती हैं वर्कआउट तो इन पांच फिटनेस गैजेट्स को बनाएं अपना साथी

शेयर करती रहती हैं फिटनेस वीडियोज

मंदिरा बेदी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट्स वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है। इतना ही नहीं वह कई सारे पॉजिटिव कोट्स भी लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। वह अपने कोट्स के जरिए जीवन की सीख लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले भी उन्होंने हैडस्टेंड/शीर्षासन करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें अपने हाथों के बल शरीर को उठाना होता है। इसे देखकर ही अच्‍छे-अच्‍छों के पसीना छूटने लगते हैं। इसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन मंदिरा को इसे करने में बहुत मजा आता है। वह इस आसन को करते हुए बहुत सारे वीडियो शेयर कर चुकी हैं। इसे करने से ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक होता है, ब्रेन में ब्लड का फ्लो बढ़ने से दिमाग क्रिएटिव होता है।

View this post on Instagram

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।