गर्भावस्था के आखिरी महीने में अच्छी नींद के लिए अवश्य करें ये योगासन

अगर आपको प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में सही तरह से नींद नहीं आती है, तो आप इन योगासनों का अभ्यास कर सकती हैं। 

yoga asana for good sleep in the last month of pregnancy

गर्भावस्था का आखिरी महीना किसी भी स्त्री के लिए काफी परेशानीभरा हो सकता है। दरअसल, इस महीने में महिला के गर्भ में बच्चे का साइज काफी बढ़ जाता है और उसे काफी दर्द का भी अहसास होता है। अगर गर्भावस्था के आखिरी महीने में होने वाली समस्याओं की बात की जाए, तो इस माह में महिलाओं को सबसे ज्यादा समस्या नींद को लेकर होती है। आखिरी महीने में प्रसव के तनाव से लेकर गर्भ का साइज बढ़ जाने के कारण महिला को सोने में काफी समस्या होती है।

यूं तो यह समस्या प्रसव के बाद खुद-ब-खुद ठीक हो सकती है, लेकिन आखिरी माह में नींद की कमी स्त्री को काफी परेशान कर सकती है। ऐसे में अपनी और गर्भस्थ शिशु की देखभाल करने और अच्छी नींद लेने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में योगा विशेषज्ञ और वुमन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ नेहा वशिष्ट कार्की आपको बता रही हैं कि गर्भावस्था के आखिरी माह में एक अच्छी नींद लेने के लिए आप किन योगासनों का अभ्यास कर सकती हैं-

करें योग निद्रा

yoga asana for good sleep in the pregnancy

अगर गर्भावस्था में अच्छी नींद के लिए योग की बात हो तो महिला को योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। यह आपके शरीर से लेक मन-मस्तिष्क को शांति का अहसास करवाएगा।

योग निद्रा करने का तरीका-

  • योग निद्रा का अभ्यास करने के लिए एक शांतिपूर्ण स्थान पर मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब आप अपने शरीर के सभी अंगों को ढीला छोड़ दें।
  • अब आप बेहद आराम से लंबी और गहरी सांस लें और छोड़ें।
  • इसके बाद अपना ध्यान दाहिने पैर के पंजे पर ले जाएं और कुछ सेकंड अपने ध्यान को वहीं रखें।
  • अगर ऐसा करते समय आपके मन में कोई विचार आ रहा है, तो उसे रोकने का प्रयास ना करें। बस, जितना हो सके अपना ध्यान पंजे पर लगाने की कोशिश करें।
  • इसके बाद अपना ध्यान दाहिने पंजे से हटाकर दाहिने घुटने, फिर दाहिनी जांघ और उसके बाद दाहिने कूल्हे पर लेकर आएं।
  • फिर बाएं पैर पर भी इसी तरह ध्यान लगाने का प्रयास करें।
  • आप धीरे-धीरे अपने शरीर के हर अंग पर इसी तरह ध्यान लगाएं।
  • आप इसी तरह, कुछ देर तक पीठ के बल लेटी रहें।
  • अब अपना ध्यान आसपास के वातावरण पर ले जाएं।
  • कुछ देर इसी तरह रिलैक्स करें।
  • अब आप धीरे-धीरे अपनी आंखें खोल सकती हैं।

करें शंशाकासन

last month of pregnancy yoga asana

गर्भावस्था के आखिरी माह में शंशाकासन महिलाओं को बेहद लाभ पहुंचाता है। हालांकि, इस दौरान महिला को कुछ बदलाव करने होते हैं। मसलन, शंशाकासन के दौरान अपने मुख को आगे की ओर जमीन से टच किया जाता है, लेकिन गर्भावस्था के आखिरी माह में ऐसा नहीं करना चाहिए। बल्कि आगे बहुत सारे तकिए या गद्दे रखकर सिर को वहां पर रखें।(आखिर प्रेगनेंसी में क्यों होती है खुजली)

शंशाकासन करने का तरीका-

  • शशकासन करने के लिए पहले आप पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को फैलाते हुए ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • इस दौरान आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। ऊपर की तरफ हाथ ले जाते हुए सांस अंदर भरें।
  • अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को आगे की तरफ लाएं।
  • अब आप अपने हाथों को सामने रखे हुए तकिए पर रखने का प्रयास करें।
  • कुछ देर इसी अवस्था में रूकें। इससे आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा।
  • अब आप सामान्य अवस्था में लौट आएं।

करें प्राणायाम

last month of pregnancy yoga asana for good sleep

गर्भावस्था के आखिरी माह में बेहतर नींद के लिए प्राणायाम करना काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप शुरूआत ओम् चैंटिंग से करें। इसके बाद आप करीबन 20-30 मिनट तक अनुलोम विलोम का अभ्यास करें। इसके अलावा, आपको भ्रामरी प्राणायामकरना चाहिए। वहीं, अगर डिलीवरी गर्मियों की है तो प्राणायाम करते हुए शीतली और शीतकारी प्राणायाम का अभ्यास करें। वहीं, अगर डिलीवरी सर्दियों की है तो आपको उज्जैयी प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, videohive

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP