Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
taurus masik rashifal

Vrishabh Rashifal February 2026: आर्थिक स्थिरता और वाणी के प्रभाव से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए वृषभ राशि की महिलाओं के लिए पूरा मासिक राशिफल

वृषभ राशिफल फरवरी 2026: इस महीने वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक स्थिरता और करियर में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में रिश्तों में मिठास और समझ बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लीडरशिप और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। निवेश और धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में गले और गर्दन पर ध्यान रखें। ग्रहों के अनुकूल उपायों से लाभ और मानसिक शांति सुनिश्चित होगी। पूरा मासिक राशिफल पढ़ें और जानें फरवरी 2026 में आपके लिए ग्रहों की चाल का असर।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 07:52 IST

Taurus Monthly Horoscope: फरवरी 2026 ग्रहों का गोचर वृष राशि की महिलाओं के लिए स्थिरता और वैभव का संकेत दे रहा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र की अनुकूल स्थिति इस माह आपके पर्सनालिटी में अट्रैक्सन बढ़ाएगी। 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश आपके कर्म क्षेत्र को प्रकाशवान करेगा, जिससे कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा, शनि की स्थिति आपको अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। वहीं 15 फरवरी को आने वाला महाशिवरात्रि का महापर्व आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। इस दिन की गई पूजा-अर्चना आपके दांपत्य जीवन और मानसिक शांति के लिए वरदान साबित होगी। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों की यह चाल वृषभ राशि की महिलाओं के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कैसे प्रभावित करेगी।

वृष राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope)

वृष राशि की महिलाओं के लिए फरवरी का महीना रिश्तों में मिठास और गहराई लाने वाला साबित होगा। आपकी राशि पृथ्वी तत्व की है, इसलिए आप रिश्तों में स्थिरता पसंद करती हैं। इस माह आपकी वाणी में एक विशेष अट्रैक्शन रहेगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ चल रहे पुराने गिले-शिकवों को दूर करने में सफल रहेंगी। विवाहित महिलाओं के लिए यह समय हनीमून पीरियड जैसा महसूस हो सकता है; पति के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और आप घर के रिनोवेशन या सजावट को लेकर साथ मिलकर योजनाएं बनाएंगी। महीने के मध्य में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से थोड़ी गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे समय में आपको धैर्य से काम लेना होगा और अपने साथी पर विश्वास बनाए रखना होगा। अविवाहित युवतियों के लिए यह महीना नए प्रस्ताव लेकर आ सकता है, विशेषकर कार्यस्थल या किसी सामाजिक समारोह में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में आपका जीवनसाथी बन सकता है। ननिहाल पक्ष या मायके से आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

वृषभ राशि का मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)

करियर के दृष्टिकोण से फरवरी 2026 वृषभ राशि की महिलाओं के लिए अचीवमेंट से भरा रहेगा। मकर संक्रांति के बाद से ही जो सूर्य का प्रभाव चल रहा था, वह अब कुंभ राशि में प्रवेश के साथ आपके कर्म भाव को और अधिक मजबूत करेगा। जो महिलाएं बैंकिंग, फाइनेंस, ज्वेलरी डिजाइनिंग, फैशन या कला के क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय गोल्डन टाइम साबित हो सकता है। आपकी क्रिएटिविटी चरम पर होगी और आपके द्वारा दिए गए आइडियाज को बॉस को पसंद आएगा। नौकरी कर रही महिलाओं को सीनियर्स से अप्प्रेसिअशन मिलेगी और प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है। जो महिलाएं अपना खुद का बुटीक, पार्लर या ऑनलाइन बिज़नेस चला रही हैं, उन्हें इस महीने बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ व्यापार करने वाली महिलाओं को हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखनी होगी, अन्यथा महीने के अंत में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है।

More For You

उपाय: प्रतिदिन सुबह स्नानादि के बाद ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और कार्यस्थल पर सफेद स्फटिक का श्रीयंत्र रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

वृष राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Taurus Monthly Money Horoscope)

आर्थिक मामले पर पर वृष राशि की महिलाएं इस महीने बहुत ही सुरक्षित और मजबूत स्थिति में रहेंगी। वृष राशि को करने वाली राशि माना जाता है और इस माह आपकी यह खूबी आपको लाभ दिलाएगी।मनी फ्लो बना रहेगा और एक से अधिक स्रोतों से धन आने के योग बन रहे हैं। यदि आपने पूर्व में किसी प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया था, तो इस महीने आपको उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। फरवरी माह में आप अपनी सुख-सुविधाओं और लग्जरी आइटम्स पर खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगी। आप अपने लिए नए आभूषण, वाहन या घर के लिए महंगे गैजेट्स खरीद सकती हैं। यह खर्च आपको मानसिक संतुष्टि देगा। यदि आप होम लोन या पर्सनल लोन के लिए प्रयास कर रही थीं, तो 20 फरवरी से पहले आपका काम बनने की पूरी संभावना है। इस माह बहुत अधिक रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट से इस महीने बचने की सलाह दी जाती है। अपनी सेविंग्स को सिक्योर प्लान्स में लगाना ही बुद्धिमानी होगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मन का बोझ हल्का होगा।

उपाय: शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को श्रृंगार की सामग्री दान करें।

वृष राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी 2026 वृष राशि की महिलाओं के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में आप एनर्जेटिक महसूस करेंगी, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण गले से संबंधित समस्याएं , टॉन्सिल या थायराइड की समस्या परेशान कर सकती है। वृष राशि का प्रभाव गले और गर्दन पर होता है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें और गुनगुने पानी का सेवन बढ़ा दें। काम के अत्यधिक बोझ के कारण कंधों और गर्दन में जकड़न की शिकायत हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें और नियमित रूप से गर्दन के व्यायाम करें। खान-पान के मामले में आप थोड़ी शौकीन मिजाज के हैं, लेकिन इस महीने तली-भुनी और अत्यधिक मीठी चीजों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक होगा, इस माह वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक ओवर थिंकिंग की आदत से बचें।

उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और रात को सोते समय तांबे के लोटे में रखा पानी सुबह पिएं।

यह मासिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;