हार्मोनल असंतुलन के कारण महिलाओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। सफैद पानी यानी ल्यूकोरिया भी इनमें से एक है,जिससे कई महिलाएं परेशान रहती हैं। यह समस्या शरीर में हार्मोनल असंतुलन या
हाइजीन की कमी से होती है। कई बार सफेद पानी की समस्या तनाव के कारण भी हो सकती है। हालांकि, समस्या के गंभीर होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, लेकिन हल्की परेशानी में योग नेचुरल और असरदार उपाय हो सकता हे। एक्सपर्ट का मनाना है कि कुछ खास योगासन की मदद से शरीर में एनर्जी का बहाव सही तरीके से होता है और अंदरूनी अंगों में मजबूती आती है, जिससे सफेद पानी की समस्या कम होती है।
योग सिर्फ शारीरिक वर्कआउट नहीं, बल्कि मन और शरीर को जोड़ने का माध्यम है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और तनाव को कम करता है, जो हार्मोनल संतुलन के लिए जरूरी है। जब हमारे हार्मोन संतुलित होते हैं और शरीर के अंदरूनी अंग ठीक से काम करते हैं, तब ऐसी समस्याएं अपने आप कम होने लगती हैं। आइए ऐसे कुछ स्पेशल और डायनामिक योगासनों के बारे में जानते हैं, जो आपको सफेद पानी की समस्या से नेचुरली कम करने में मदद करेंगे। रोजाना इन्हें करने से आपकी सेहत भी ठीक रहती है। इनके बारे में हमें सर्टिफाइड योगा एक्सपर्ट हिमांशु प्रताप सिंह बता रहे हैं।
सेतुबंधासन को ब्रिज पोज के नाम से भी जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे करते समय आपके शरीर की आकृति ब्रिज जैसी हो जाती है। यह आसन पेल्विक फ्लोर की मसल्स का मजबूत करता है और रिप्रोडटिव अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे हार्मोनल बैलेंस में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: निरोगी काया के लिए योगासन क्यों जरूरी है? जानें
इसे करते समय आपकी मुद्रा ऊंट की तरह हो जाती है, इसलिए, इसे कुछ लोग कैमल पोज के नाम से भी जानते हैं। यह आसन चेस्ट और पेट को फैलाता है, जिससे हार्मोनल ग्लैंड्स को उत्तेजना मिलती है। यह पेट और पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।
बालासन या चाइल्ड पोज एक शांत करने वाला आसन है। यह तनाव को कम करता है और पेट के अंगों को हल्का सा प्रेशर देता है, जिससे डाइजेशन और शरीर के आंतरिक अंगों के काम में सुधार होता है। यह तनाव को भी कम करता है, जो हार्मोनल असंतुलन का सबसे बड़ा कारण है।
यह एक ऐसा आसन है, जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है। वज्रासन डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है और पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेश्न को बढ़ाता है, जिससे महिलाओं में सफेद पानी की समस्या कम होती है।
डायनामिक पश्चिमोत्तनासन बैठकर आगे झुकने वाला आसन है। यह महिलाओं की सफेद पानी की समस्या के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आसन पेट के अंगों पर हल्का प्रेशर डालकर कार्य को ठीक से करने में मदद करता है, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। यह आसन हार्मोनल का संतुलन भी करता है।
इन आसनों को रेगुलर और सही तरीके से करें। योग के साथ-साथ, पर्याप्त पानी पीना, बैलेंस डाइट लेना और हाइजीन बनाए रखना भी सफेद पानी की समस्या को कम करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: प्रेग्नेंसी में वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।