herzindagi
image

प्रेग्नेंसी में वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

प्रेग्नेंसी में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्या आपको मालूम है प्रेग्नेंसी मं वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?
Editorial
Updated:- 2025-02-04, 20:27 IST

प्रेग्नेंसी एक नाजुक घड़ी होती है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। बढ़ता वजन, मूड स्विंग्स, थकान, कमजोरी, तनाव जैसी कई समस्याएं होती हैं। इस दौरान महिलाओं को सफेद डिस्चार्ज का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। DR SUKIRTI JAIN CONSULTANT OBSTETRICS AND GYNAECOLOGY CLOUDNINE GROUP OF HOSPITALS, Navi Mumbai, VASHI इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

प्रेग्नेंसी में सफेद डिस्चार्ज क्यों होता है?

vaginal health

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। खास करके प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण वाइट डिस्चार्ज होता है। इस डिस्चार्ज का मतलब योनी में स्वच्छता बनाए रखना होता है। शुरुआती गर्भावस्था में एस्ट्रोजन के स्तर में वृद्धि के कारण पतला और पानी जैसा डिस्चार्ज होता है। जैसे जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ता है, डिस्चार्ज गाढ़ा और क्रीमी हो सकता है। अगर डिस्चार्ज के साथ गंध हो तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में पीरियड का दर्द क्यों बढ़ जाता है ?

प्रेग्नेंसी में सामान्य और असामान्य डिस्चार्ज में अंतर

leukorrhea

नॉर्मल डिस्चार्ज

  • साफ या दूधिया सफेद
  • पतला, क्रीमी
  • डिस्चार्ज में गंध न होना
  • जलन या खुजली का अनुभव न होना

असामान्य डिस्चार्ज

  • हरा, पीला या ग्रे रंग का डिस्चार्ज
  • गाढ़ा और पनीर जैसा
  • तीव्र गंध
  • जलन,खुजली और दर्द

प्रेग्नेंसी में असामान्य डिस्चार्ज दिखता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-इस सफेद चीज को खाने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।