herzindagi
image

सर्दियों में पीरियड का दर्द क्यों बढ़ जाता है ?

अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है, कि सर्दियों में पीरियड का दर्द बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।
Editorial
Updated:- 2025-02-04, 16:04 IST

पीरियड्स में महिलाओं को काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। चाहे वह कोई सा भी महीना हो, दर्द होना तो तय है। वहीं, अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि ठंड में पीरियड्स का दर्द बढ़ जाता है। क्या सच में पीरियड और ठंड का कोई लेना देना है या सिर्फ एक भ्रम है? यह जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की  Dr Pooja C Thukral, Senior Consultant – Gynecologist at Cloudnine Group of Hospitals, Faridabad इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या सर्दी में पीरियड्स का दर्द बढ़ जाता है? 

period in winter pain

एक्सपर्ट बताती हैं कि ठंडा मौसम सीधे तौर पर दर्द को नहीं बढ़ाता है। इसके लिए कुछ कारक जिम्मेदार होते हैं। दरअसल, ठंडा मौसम रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर सकता है और प्रोस्टाग्लैंडिंस के स्तर को बढ़ा सकता है, जो ऐंठन का कारण बन सकते हैं। ठंडे मौसम में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे गर्भाशय में रक्त प्रवाह में रुकावट आती है और दर्द बढ़ सकता है।

इसके अलावा, इस मौसम में बाहर का काम कम हो जाता है, शारीरिक गतिविधि में कमी हो जाती है। व्यायाम रक्त प्रवाह में सुधारता है और एंडोर्फिन छोड़ता है,जो  स्वाभाविक रूप से पीरियड्स के दर्द को कम करता है । कम गतिविधि से मांसपेशियों में तनाव और ऐंठन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें-समय से पहले पीरियड्स क्यों आता है?

woman-home_144627-44829

सूर्य की रोशनी की कमी हो जाती है, जिससे ऐंठन अधिक महसूस हो सकती है। वहीं, धूप की कमी से मूड में बदलाव रहता है। चिंता बढ़ जाती है। तनाव के कारण गर्भाशय की मांसपेशियों में अधिक सिकुड़न होती है।

यह भी पढ़ें-क्या खून की कमी होने पर पीरियड का दर्द बढ़ जाता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।