पीरियड्स से हर महिला को हर महीने गुजरना पड़ता है। यह एक नेचुरल चक्र है, जिसका समय निर्धारित होता है, लेकिन कई महिलाओं को इस चक्र के पूरा होने से पहले ही पीरियड्स आ जाते हैं। ऐसा क्यों होता है ? कहीं यह कोई बीमारी का संकेत तो नहीं? सबकुछ जानेंगे इस आर्टिकल में विस्तार से। इस बारे में हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की डॉ. चेतना जैन, निदेशक, प्रसूति और स्त्री रोग विभाग, क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, सेक्टर 14, गुड़गांव इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं।
समय से पहले पीरियड्स क्यों आता है?
एक्सपर्ट बताती हैं कि कभी-कभार ऐसा होता है तो यह चिंता का कारण नहीं होता है, लेकिन यह हमेशा होता है तो गंभीर समस्या का संकेत होता है।
हार्मोन जैसे एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन आपके मासिक धर्म के चक्र को नियंत्रित करते हैं। तनाव, जीवनशैली में बदला या पीसीओएस जैसी समस्याओं के कारण हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं,जिससे पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।
शारीरिक या मानसिक तनाव आपके हाइपोथैलेमस को प्रभावित कर सकता है,जो हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है। इससे मासिक धर्म में उतार-चढ़ाव आ सकता है
ऑव्यूलेशन अगर समान्य से जल्दी होता है ,तो पीरियड भी जल्दी आ सकता है। यह हार्मोनल बदलाव, वजन में बदलाव के कारण हो सकता है।
अगर कोई महिला बर्थ कंट्रोल या इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्शन लेती है, तो मासिक धर्म चक्र में अनियमितता पैदा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-क्या आपका शरीर पियर शेप में बदल रहा है? जानें कारण
जिन महिलाओं की उम्र हो गई है। पेरिमेनोपॉज नजदीक है, उनके चक्र में हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण छोटे चक्र हो सकते हैं।
थायरॉइड के सक्रिए या निष्क्रिय होने से प्रजनन हार्मोन का असंतुलन हो सकता है, जिससे मासिक धर्म चक्र में असामानता और जल्दी पीरियड्स हो सकते हैं।
गर्भाशय में फाइब्रोइड्स या पॉलीप्स होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसके अलावा एसटीडी, गर्भाशय में जलन पैदा कर सकते हैं और जल्दी या असामान्य रक्तस्राव का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-कॉपर टी का सेक्शुअल लाइफ पर क्या असर होता है? क्या इसकी वजह से बढ़ जाता है इनफर्टिलिटी का खतरा, डॉक्टर से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों