कॉपर टी का सेक्शुअल लाइफ पर क्या असर होता है? क्या इसकी वजह से बढ़ जाता है इनफर्टिलिटी का खतरा, डॉक्टर से जानें

Sexual Life and Copper T: सेक्शुअल लाइफ और कॉन्ट्रासेप्शन के बारे में आज भी लोगों को सही जानकारी नहीं है। कॉपर टी यानी आईयूडी का सही इस्तेमाल इन्हीं में से एक है। क्या इसका यूज सेक्शुअल लाइफ खराब कर सकता है और इसके कारण इनफर्टिलिटी बढ़ सकती है। चलिए, इन सवालों के जवाब डॉक्टर से जानते हैं।  
image

Sex Life and Copper T: सेक्शुअल लाइफ से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है और सही जानकारी न होने के चलते, कई मिथ्स पर लोग यकीन करने लगते हैं। आजकल कॉन्ट्रासेप्शन के कई तरीके मौजूद हैं। कॉपर टी यानी आईयूडी इन्हीं में से एक है। अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए, इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह टी-आकार का डिवाइस होता है। इसे सिंपल प्रोसेस के जरिए डॉक्टर, यूट्रस में डालते हैं। यह कॉपर बेस्ड या हार्मोन बेस्ड होती है। यूं तो यह कॉन्ट्रासेप्शन का एक प्रभावी तरीका है लेकिन, इससे जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब महिलाएं जानना चाहती हैं। सबसे पहले तो आपको यह समझने की जरूरत है कि कॉपर टी को एक निश्चित समय के बाद बदलना जरूरी है। कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि कॉपर टी लगवाने के बाद, उनकी सेक्शुअल लाइफ पर बुरा असर होता है और यह इनफर्टिलिटी का कारण भी बन सकती है। क्या वाकई ऐसा है, चलिए डॉक्टर से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर पुनीत राणा अरोड़ा दे रही हैं। वह गायनेकोलॉजिस्ट और फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट( आईवीएफ) हैं। साथ ही, वह CIFAR यानी सेंटर ऑफ इनफर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्शन, गुरुग्राम की डायरेक्टर भी हैं।

क्या कॉपर टी सेक्शुअल लाइफ पर असर डालती है? (Does Copper T affect Sex Life?)

sex life and iud

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कॉपर टी एक प्रकार की आईयूडी यानी इंट्रायूट्राइन डिवाइन है। यह कॉन्ट्रासेप्शन का प्रभावी तरीका और इसे रिवर्स भी किया जा सकता है।
  • यह T की शेप में एक प्‍लास्टिक का डिवाइस होता है। इसमें मौजूद कॉपर को रिलीज करके, यह यूट्रस के अंदर एक ऐसा वातावरण बनाता है, जो स्पर्म के लिए टॉक्सिक होता है और फर्टिलाइजेनशन को रोकता है।
  • आमतौर पर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि इसे लगाने के बाद, सेक्शुअल लाइफ पर क्या असर होगा, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इसे सही तरह से लगाया जाए, तो इससे सेक्स लाइफ या फर्टिलिटी पर कोई असर नहीं होता है।
  • इसे लगवाने के बाद, शुरुआत में महिलाओं को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन यह कुछ हफ्तों में ठीक हो जाती है।
  • हैवी पीरियड्स या क्रैम्प्स कुछ वक्त के लिए सेक्शुअल लाइफ पर असर डाल सकते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम मामलों में देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें-सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाएं न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

यह है एक्सपर्ट की राय

impact of copper t on sexual life and does it cause infertility

क्या कॉपर टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? (Can IUD cause infertility?)

what is iud

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कॉपर टी हमेशा के लिए इनफर्टिलिटी का कारण नहीं बनती है। यह एक रिवर्सेबल तरीका है, यानी इसे निकलवाने के बाद फर्टिलिटी फिर से पहले जैसी हो जाती है।
  • हालांकि, अगर इसे सही तरह से इंसर्ट न किया जाए या पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज जैसे इंफेक्शन हो जाएं और इनका समय पर इलाज न करवाया जाए, तो फर्टिलिटी पर असर हो सकता है।
  • कॉपर टी लगवाने के बाद, डॉक्टर से रेगुलर चेकअप करवाते रहने से ऐसे रिस्क से बचा जा सकता है।
  • कॉपर टी, कॉन्ट्रासेप्शन का एक सेफ और प्रभावी तरीका है, जो सेक्शुअल लाइफ या फर्टिलिटी पर असर नहीं डालता है।
  • सही मेडिकल गाइडेंस और हाइजीन की मदद से किसी भी जटिलता से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं की सेक्शुअल हेल्थ खराब कर सकता है अधिक तनाव

सेक्शुअल लाइफ या कॉन्ट्रासेप्शन से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें और डॉक्टर की सलाह पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP