महिलाएं फिट रहने के लिए खासा जतन करती हैं। लेकिन, कई बार शरीर के कुछ हिस्सों में जमा फैट, आसानी से कम नहीं होता है। महिलाओं को ब्रा फैट भी काफी परेशान करता है। ब्रा पहनने के बाद, इसके आस-पास लटकती हुई चर्बी न केवल, आपके लुक्स को खराब करती है बल्कि, इसका असर, महिलाओं के कॉन्फिडेंस पर भी होता है। इस फैट के कारण, महिलाएं अपनी पसंद की ड्रेस भी नहीं पहन पाती हैं। वहीं, ब्रा की फिटिंग को भी यह खराब करता है। अगर ब्रा फैट ने आपके लुक को भी खराब किया हुआ है और आप इससे छुटकारा पाने के लिए, कोई आसान तरीका ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। एक्सपर्ट की बताई यह 1 एक्सरसाइज ब्रा से बाहर निकलती हुई चर्बी को कम कर सकती है। इसके और भी कई फायदे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। नताशा सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
ब्रा फैट कम करने के लिए ट्विस्टिंग एक्सरसाइज (How to lose bra fat in a week)
- सबसे पहले सीधा खड़ी हो जाएं।
- आपको किसी दीवार के पास खड़ा होना है।
- अब दोनों हाथों से अपने पंजों को छुएं।
- इसके बाद, हाथों को उठाते हुए दीवार पर पीछे की तरफ टच करें।
- पहले आपको दाईं तरफ ऐसा करना है।
- इसके बाद, फिर से अपने हाथों से पंजों को छुएं।
- दोबारा से हाथों को ऊपर ले जाते हुए, दीवार को बाईं ओर छुएं।
- इस तरह से आपको बॉडी को ट्विस्ट करना है। इसलिए, इसे ट्विस्टिंग एक्सरसाइज कहा जाता है।
- ऐसा आपको लगातार और तेजी से करना है, ताकि मांसपेशियों में खिंचाव हो।
- अगर आप पहली बार इस एक्सरसाइज को कर रही हैं या आपको इसे करते वक्त थकान या चक्कर आता है, तो शुरुआत में इसे धीमा करें।
- बिगिनर्स को 25 बार ऐसा करना है और इसके 5 सेट करने हैं।
- वहीं, कुछ समय बाद, आप 7 सेट में ऐसा 50 बार करें।
ट्विस्टिंग एक्सरसाइज के फायदे (How to get rid of fat around a bra?)
- इस एक्सरसाइज को करने से ब्रा फैट आसानी से कम होगा।
- पेट और कमर के इर्द-गिर्द जमी चर्बी को दूर करने के लिए भी यह एक्सरसाइज फायदेमंद है।
- इससे पीठ दर्द में भी राहत मिलती है।
- अगर आप पतली कमर पाना चाहती हैं, तो इसे जरूर करें।
- बाजुओं को टोन करने में भी यह एक्सरसाइज कारगर है।
- इसे करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और लचीलापन आता है।
- इसे करने से चेस्ट पर दवाब पड़ता है और चर्बी कम होती है।
यह भी पढ़ें- ब्रा पहनने के बाद नजर आती है चर्बी, तो प्लस साइज महिलाएं करें ये आसान एक्सरसाइज
ब्रा से बाहर लटकती हुई चर्बी को कम करने में यह एक्सरसाइज आपकी मदद करेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- चलते-चलते करें ये 2 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी बाजुओं की चर्बी
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों