herzindagi
How to lose arm fat fast for females

बाजुओं की चर्बी आसानी से होगी कम, महिलाओं रोजाना 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज

अगर मोटी और थुलथुली बाजुएं आपकी शर्मिन्दगी का कारण बन रही हैं और इनकी वजह से स्लीवलेस ड्रेसेस आपकी अलमारी में बंद हो गई हैं, तो आर्म फैट को कम करने के लिए, इन एक्सरसाइज को करें।
Editorial
Updated:- 2024-04-30, 11:42 IST

क्या आप भी लटकती बाजुओं से परेशान हैं?

क्या मोटी और थुलथुली बाजुओं की वजह से आपको शर्मिन्दगी महसूस होती है?

क्या बाजुओं के फैट के कारण, आपकी स्लीवलेस ड्रेसेस अलमारी में बंद हो गई हैं?

क्या आप आर्म फैट को कम करने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ रही हैं?

तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। अक्सर लोग फैट कम करने के लिए, जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन, फिर भी फैट टस से मस नहीं होता है। बेली फैट, आर्म फैट और फेस फैट से लोग खासा परेशान रहते हैं। अगर आप बाजुओं की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो रोजाना 10 मिनट ये 2 एक्सरसाइज करें। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर दे रही हैं। वह योगा और हेल्थ कोच हैं।

बाजुओं की चर्बी कम करने के लिए पुशअप्स  (How many pushups a day for slim arms?)

exercise to redcue arm fat

  • बाजुओं की चर्बी कम करने के लिए, यह बेहतरीन एक्सरसाइज है। 
  • इससे हाथों की मसल्स को मजबूती मिलती है।
  • इस एक्सरसाइज से हाथों, पैरों और पेट की चर्बी भी कम होती है।
  • इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  • फिर हथेली और पंजों को जमीन पर रखते हुए अपने शरीर को ऊपर उठाएं।
  • आपका वेट हथेली और पंजों पर होना चाहिए।
  • हथेलियों पर जोर देते हुए आपको शरीर को ऊपर उठाएं।
  • इस समय अपना पेट जमीन को नहीं छूना चाहिए।
  • इस पोजिशन में कुछ देर रहें।
  • इससे शरीर स्ट्रेच होगा।
  • इस एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर, आप आसानी से आर्म फैट कम कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें- चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

आर्म फैट को कम करने के लिए कैंची एक्सरसाइज (How can I slim my chubby arms?)

arm fat reducing exercise

  • हाथों की चर्बी को कम करने में यह एक्सरसाइज भी कारगर है।
  • इसके लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब हाथों को कंधों की ऊंचाई तक लाएं और सामने की ओर फैलाएं।
  • इसके बाद, अपने दाएं हाथ को बाएं हाथ के ऊपर ओवरलैप करें।
  • आपके हाथ, खुली कैंची की तरह नजर आएंगे।
  • अब फिर से हाथों को सामने की ओर वापिस ले जाएं।
  • ऐसा आपको तेजी से करना है।
  • इस एक्सरसाइज को कम से कम 10-20 बार करें।
  • इससे आपके हाथों की चर्बी आसानी से कम होगी।
  • इससे हाथों की मसल्स पर दवाब पड़ता है।
  • खासकर, अंडरआर्म्स की चर्बी को कम करने के लिए, यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज, बेली फैट होगा कम

बाजुओं की चर्बी कम करने के लिए, महिलाएं रोजाना 10 मिनट घर पर ये एक्सरसाइज करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।