Face Fat: ठोड़ी, गाल और जबड़े पर जमा फैट को फेशियल फैट कहा जाता है। इससे न केवल आपका चेहरा मोटा लगता है, बल्कि उम्र भी ज्यादा लगती है। फेस फैट की वजह से आपकी जॉ लाइन भी नजर नहीं आती है। जिस तरह शरीर के बाकी हिस्सों की चर्बी को कम करने में एक्सरसाइज मदद कर सकती है। उसी तरह फेस फैट को कम करने में भी एक्सरसाइज फायदेमंद है। चेहरे की चर्बी कम करने के लिए फेस योगा कारगर है। हालांकि, इसके साथ ही हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूरी है। फेस फैट को कम करने में एक्सपर्ट के बताए ये 2 फेस योगा आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में हार्मोन हेल्थ कोच और योगा एक्सपर्ट सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं।
फेस एक्सरसाइज करने से पहले करें यह काम
- एक्सपर्ट के मुताबिक, फेस एक्सरसाइज करने से पहले बादाम के तेल से हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
- बादाम के तेल में मैग्नीशियम और विटामिन ई अधिक मात्रा में पाया जाता है।
- यह स्किन को अंदर से पोषण देता है और स्पॉट को भी कम करता है।
- फेस मसाज से चेहरे की पफीनेस भी कम होती है।
- अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है और तेल की जगह सीरम का इस्तेमाल करें।
फेस एक्सरसाइज 1
- अपने चेहरे को हल्का सा तिरछा करें।
- सीधे हाथों के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर से अपनी चिन को पकड़ें।
- अपने दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच में ठोड़ी को रखें।
- अब हल्के हाथों से इसे ऊपर की तरफ ले जाएं।
- आपको ऐसा करते हुए ठोड़ी से जॉ लाइन के ऊपर की तरफ जाना है।
- ऐसा 5-7 बार करें।
यह भी पढ़ें- मोटे गालों को पतला करने के लिए 3 बेस्ट एक्सरसाइज, चेहरे पर आएगी चमक और कम होगा Face Fat
फेस एक्सरसाइज 2
- अपने दोनों हाथों की दो उंगलियां लें।
- आपको इंडेक्स और मिडिल फिंगर का इस्तेमाल करना है।
- अब इन दोनों उंगलियों को नाक की सीध में रखें।
- दोनों उंगलियों से चेहरे पर हल्का सा दवाब डालते हुए गालों से कानों की तरफ जाएं।
- ऐसा आपको माथे से ठोड़ी की तरफ भी करना है।
- इसे 5-7 बार दोहराएं।
- इससे डबल चिन कम होगी।
यह भी पढ़ें-मोटे चेहरे को पतला बनाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन
चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए आप इन योगासनों की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों