योग को अपने रूटीन में शामिल करने के कई कारण हैं। यह फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार करता है, डाइजेशन में मदद कर सकता है, बेहतर नींद को बढ़ावा दे सकता है, वजन कम करने में मदद करता है और अन्य फायदों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप लगभग कहीं भी कर सकती हैं। इतना ही नहीं इसे आप खड़े होकर भी कर सकती हैं।
खड़े होकर योग करना न केवल आपके लिए स्ट्रेचिंग और मजबूती के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है, बल्कि यह शरीर के निचले हिस्से में ताकत बढ़ाने और हिप्स और पैर में एक्टिव फ्लेक्सिबिलिटी का निर्माण करने में भी मदद करता है।
जी हां पैर, पीठ और पेट की गहरी कोर मसल्स के संतुलन और नियंत्रण को बनाए रखने में खड़े होकर की जाने वाले योग बहुत मददगार होते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन योगासन को करके आप अपने पेट की चर्बी को भी आसानी से कम कर सकती हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे कुछ योगासन के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खड़े होकर करने से आपकी पेट की चर्बी गायब हो जाएगी। इन योगासन के बारे में हमें फिटनेस ट्रेनर प्रियंका सिंह जी के इंस्टाग्राम को देखने के बाद पता चला है।
तिर्यक ताड़ासन पेट की मसल्स के लिए बहुत मददगार होती है और यह पेट के दोनों तरफ से एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी मदद करता है क्योंकि इस आसन को करते समय यह हमारे पेट की मसल्स पर इस तरफ से बहुत प्रेशर बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें:पेट और हिप्स की चर्बी से भी परेशान हैं तो ये 3 योगासन रोजाना करें
त्रिकोणासन डाइजेशन में सुधार करने के साथ-साथ पेट और कमर पर जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है। इस आसन की लेटरल मोशन आपको कमर से अधिक फैट जलाने और जांघों और हैमस्ट्रिंग में अधिक मसल्स के निर्माण में मदद करती है।
कोणासन पेट के क्षेत्र पर बहुत दबाव बनाता है जो उसके आस-पास की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
रेक्टस एब्डोमिनिस को जोड़ता है और पेट को टोन करता है।
इस योग को करते समय आगे झुकते समय आंत पूरी तरह से संकुचित हो जाती है जो फैट को बर्न करने का संकेत देती है। यह प्रेशर पेट को कंडीशनिंग करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:लटकते हुए पेट को कम करते हैं ये 4 योग, जल्द मिलता है छुटकारा
इन योगासन को खड़े होकर करके आप भी अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकती हैं। योग से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Article & Image Credit: Instagram.com (ps_yogasana)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।