फिट रहने के लिए वर्कआउट करना बेहद आवश्यक है। लेकिन आज की भागती-दौड़ती जिन्दगी में अधिकतर लोगों के पास एक्सरसाइज करने या जिम जाने का समय ही नहीं होता है। हालांकि, जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं, वे किसी ना किसी तरह खुद के लिए समय निकाल ही लेते हैं। अगर वे सुबह जिम नहीं जा पाते हैं, तो रात के समय में वर्कआउट करते हैं।
हो सकता है कि आपको ऐसा करने में कोई समस्या ना लगती हो, लेकिन वास्तव में रात में जिम में वर्कआउट करना उतना भी बेहतर ऑप्शन नहीं है, जितना कि आप समझते हैं। आपको शायद पता ना हो, लेकिन रात में जिम करने के अपने कई नुकसान हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
नींद पर पड़ सकता है विपरीत असर
अगर आप रात में जिम जाते हैं तो यकीनन आपको देर रात तक नींद ना आने की समस्याहोती होगी। दरअसल, जब आप जिम में वर्कआउट करते हैं तो इससे हार्टबीट रेट बढ़ जाती है। साथ ही साथ, मसल्स में ऑक्सीजन लेवल और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन तेज़ हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को अधिक एक्टिव महसूस करता है। जिसका विपरीत असर उसकी नींद पर पड़ता है, क्योंकि उसे जल्द नींद नहीं आती है। ऐसे में नींद की कमी के चलते व्यक्ति को अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें-वेट लॉस के लिए ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं तो ये 5 नुकसान आप भी जान लें
सही तरह से नहीं होता वर्कआउट
भले ही रात के समय आपको कहीं जाने की जल्दी नहीं होती है, इसलिए आपके पास वर्कआउट के लिए पर्याप्त समय होता है। लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि रात में जिम जाने वाले लोगों का वर्कआउट रूटीन उतना अच्छा नहीं होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले तो कई बार व्यक्ति पूरे दिन के काम के बाद खुद को बहुत अधिक थका हुआ महसूस करता है और इसलिए वह जिम स्किप कर देता है या फिर सही ढंग से वर्कआउट नहीं करता। इसके अलावा, ऑफिस से लौटने के बाद जब आपको तेज भूख लगी होती है तो आप हैवी खा लेते हैं। हैवी फूड लेने के बाद भी जिम करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
मसल्स पर पड़ सकता है विपरीत असर
आमतौर पर, लोग जिम में वर्कआउट करते हैं, ताकि उनके मसल्स बिल्ड अप हों और बॉडी अधिक टोन नजर आए। लेकिन अगर आपको रात में जिम में हैवी वर्कआउट करने की आदत है तो ऐसे में आप अपने मसल्स को नुकसान ही पहुंचा रही है। दरअसल, हैवी वर्कआउट के बाद मसल्स ब्रेक होती है और फिर उन्हें रिपेयर करने के लिए आराम की आवश्यकता होती है। लेकिन रात में जिम करने से नींद पर असर पड़ता है, जिससे व्यक्ति को पर्याप्त आराम नहीं मिलता है। यही कारण है कि इससे मसल्स ग्रोथ पर भी विपरीत असर देखा जाता है।(इन टिप्स को अपनाएं और वर्कआउट सेशन को बनाएं अधिक बेहतर)
इसे भी पढ़ें-सुबह या शाम, किस समय एक्सरसाइज करना रहता है अधिक लाभदायक
हो सकती है बॉडी पेन की समस्या
अगर आपको अक्सर वर्कआउट के बाद या फिर सामान्य तौर पर भी बॉडी पेन की समस्या रहती है तो हो सकता है कि ऐसा आपके रात में एक्सरसाइज करने के कारण हो रहा हो। दरअसल, जो लोग रात में जिम में इंटेंस वर्कआउट करते हैं, उनका नर्वस सिस्टम काफी उत्तेजित हो जाता है। जिसके कारण नर्वस सिस्टम को सामान्य होने के लिए काफी अधिक समय की जरूरत पड़ती है। जिससे ना केवल व्यक्ति की नींद पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि व्यक्ति को मसल्स और बॉडी पेन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, अगर आप जिम में वर्कआउट कर भी रही हैं तो भी लाइट एक्सरसाइज ही करें
तो अब अगर आप भी रात में जिम में वर्कआउट करना चाहते हैं तो खाना के तुरंत बाद या सोने से ठीक पहले ऐसा ना करें। आप वर्कआउट का समय सुनिश्चित करने से पहले अपने ट्रेनर से इस विषय में जरूर बात करें। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों