शरीर और मसल्स में दर्द होना एक सामान्य परेशानी है। कई बार काम पर से घर लौटने पर शरीर में दर्द होने लगता है। शरीर के हर हिस्से में मसल्स टिशू होते हैं, इस वजह से मसल्स का दर्द शरीर के किसी भा हिस्से में होने लगता है। यह दर्द बच्चों, जवानों और बूढ़ों किसी को भी हो सकता है। इस दर्द से आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार मौसम मे बदलाव के कारण भी शरीर में दर्द होने लगता है।
इसके अलावा देर तक खड़े रहने, ज्यादा चलने या ज्यादा व्यायाम करने की वजह से शरीर में दर्द होने लगता है। इनमें से कई बार मसल में दर्द स्ट्रेस, स्टिफनेस, डीहाइड्रेशन या विटामिन डी की कमी के कारण भी होता है। इस तरह के दर्द को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे एक दम बेस्ट ऑप्शन है। आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनसे आपके शरीर का दर्द दूर हो जाएगा।
चेरी में भरपूर मात्रा में एंटी इंप्लामेटरी प्रोपर्टीज पाई जाती है। जो मसल पेन और बॉडी पेन को कम करने में फायदेमंद होता है। रोजाना चेरी का सेवन करने से मसल्स पेन और बॉडी पेन से राहत मिलती है। इसके अलावा चेरी के जूस में एंथोसाइनिन हिग्मेंट्स होते हैं, जिनसे हाथ और पैर का दर्द कम होता है।
इसे भी पढ़ें:बच्चों को बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो इस्तेमाल करें चांदी के बर्तन, मिलेंगे ये फायदे
मसल्स की स्टिफनेस को कम करने के लिए गर्म चीज से सिकाई करें। इससे शरीर में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से काम करता है। शरीर में खून के प्रवाह को बढ़ाने का ये सबसे आसान तरीका है। सिकाई करने से शरीर का दर्द ठीक होने लगता है। सिकाई के लिए आप हीटिंग पैक का यूज कर सकते हैं।
अदरक के सेवन से कई परेशानियां दूर होती हैं। इसमें बॉडी पेन और मसल्स पेन भी शामिल है। अदरक में पाए जाने वाली एंटी इंफ्लामेटरी प्रोप्रटी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है और बॉडी और मसल पेन को दूर करती है। बॉडी और मसल्स पेन को दूर करने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इस पौधे के फूल को न समझे बेकार, कई बीमारियों के लिए हैं लाभकारी
कई बार शरीर में विटामिन्स की कमी की वजह से भी बॉडी पेन होने लगता है। विटामिन बी1, ई, और डी की कमी से आपको दिनभर थकान महसूस होती है। इसलिए डाइट में ऐसे फूड शामिल करें, जिनमें अधिक मात्रा में विटामिन्स हो। ताकि आपकी बॉडी और मसल्स में पेन न हो।
बॉडी पेन से राहत पाने के लिए मसाज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। मसाज से तनाव कम होता है और टिशू रिलैक्स होते हैं। मसाज करने से स्टिफनेस कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से काम करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik, thehealthsite.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।