सुबह या शाम, किस समय एक्सरसाइज करना रहता है अधिक लाभदायक

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि सुबह या शाम किस समय आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए, तो पढ़िए यह लेख।

SHI SAMY PAR EXERCISE KAISE KREIN

एक्सरसाइज करने के फायदों से तो हम सभी वाकिफ हैं। व्यायाम व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से तंदरूस्त रखता है। अधिकतर लोगों के पास एक्सरसाइज करने का पर्याप्त समय नहीं होता है और इसलिए वह अपनी सुविधानुसार एक्सरसाइज करते हैं। यह देखने में आता है कि जहां कुछ लोग सुबह एक्सरसाइज करने को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, कुछ लोग रात में समय मिलने पर एक्सरसाइज करते हैं।

हालांकि, अगर आप एक बिगनर हैं तो आपके दिमाग में यह अवश्य घूमता होगा कि किस टाइम एक्सरसाइज करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है या फिर दोनों में से किस टाइम पर एक्सरसाइज करने से आपको अधिक बेस्ट रिजल्ट मिलेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सुबह व शाम के समय एक्सरसाइज करने के कुछ फायदों व नुकसान के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपके लिए भी यह तय करना आसान हो जाएगा कि वास्तव में आपको किस समय एक्सरसाइज करनी चाहिए-

मॉर्निंग वर्कआउट के फायदे

EXERCISE KA SMY

सुबह के समय एक्सरसाइज करने से शरीर को कई बेमिसाल लाभ मिल सकते हैं। मसलन-

  • जब आप मॉर्निंग में वर्कआउट करते हैं तो इससे आपको एक बेहतरीन फिटनेस रूटीन मेंटेन करने में मदद मिलती है। चूंकि, सुबह के समय शरीर में थकावट नहीं होती है, इसलिए व्यक्ति बेहतर तरीके से व्यायाम कर पाता है।
  • मार्निंग वर्कआउट आपके स्लीप साइकल को सुधारता है। प्रारंभ में, जल्दी उठने में आपको समस्या हो सकती है। लेकिन बाद में व्यक्ति खुद ब खुद एक नियत समय पर उठने लगता है। जिससे रात को नींद भी समय पर और अच्छी आती है। कुछ शोधों के अनुसार, सुबह का व्यायाम शाम के व्यायाम से अधिक गहरी नींद को बढ़ावा देता है।
  • जब आप सुबह के समय वर्कआउट करते हैं, तो उस समय आपका पेट खाली होता है और इसलिए इस दौरान आपको अधिक फैट बर्न करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि खाली पेट व्यायाम के दौरान एनर्जी के लिए आप पहले से ही शरीर में मौजूद फैट का इस्तेमाल करते हैं।
  • यह आदत आपको अधिक प्रोडक्टिव भी बनाती है। शोध में पाया गया है कि सुबह व्यायाम करने से व्यक्ति के ऊर्जा के स्तर, सतर्कता, ध्यान और निर्णय लेने की क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मॉर्निंग वर्कआउट के नुकसान

EXERCISE KRNE KE FAYEDE

जहां मॉर्निंग वर्कआउट के कुछ लाभ हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे-

  • अगर आपने रात में सही तरह से डिनर नहीं किया है या सुबह बिल्कुल खाली पेट वर्कआउट कर रहे हैं तो ऐसे में वर्कआउट के बीच आप गंभीर भूख से जूझ रहे हों। यह यकीनन आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में आप रात में सही तरह से डिनर लें और सुबह वर्कआउट से पहले केला या कुछ नट्स ले सकते हैं।
  • सुबह जल्दी वर्कआउट करने के लिए बहुत जल्दी उठना पड़ता है। जिससे यह कभी-कभी आपकी सुबह की डीप स्लीप को परेशान कर सकता है। जिसके कारण कुछ लोगों को जागने के बाद थोड़ी देर के लिए घबराहट महसूस होती है या फिर क्रॉनिक थकान का भी अहसास हो सकता है।
  • वर्कआउट से पहले वार्म अप करना जरूरी होता है। लेकिन यह देखने मंे आता है कि सुबह के वर्कआउट के दौरान व्यक्ति बेहतर तरीके से वार्म अप नहीं कर पाता है और इसमें उसे अधिक समय लगता है, क्योंकि शरीर का तापमान कम होता है। ऐसे में अगर व्यक्ति एकदम से एक्सरसाइज करना शुरू कर दे तो इससे उसे चोट लगने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

इवनिंग वर्कआउट के फायदे

इवनिंग वर्कआउट करने के अपने कई फायदे होते हैं। जैसे-

  • ऐसे लोगों को काम पर जाने की चिंता नहीं होती है, जिसके कारण वह अपने वर्कआउट को पर्याप्त समय दे पाते हैं।
  • जो लोग इवनिंग वर्कआउट का रूटीन बना लेते हैं, यह उन्हें उनके हार्ड डे से आराम करने में मदद करता है।
  • इवनिंग वर्कआउट करने वाले लोगों को अधिक मसल्स बिल्डअप करने में मदद मिलती है।
  • धीरे-धीरे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
  • उन्हें वर्कआउट के बाद थकान के कारण काम करने में आलस्य जैसी परेशानियां नहीं होती हैं।

इवनिंग वर्कआउट के नुकसान

EXERCISE KRNE KE NUKSAN

  • इवनिंग में वर्कआउट करने वाले लोग अपनी एक्सरसाइज के प्रति कंसिस्टेंट नहीं हो पाते हैं। कभी उन्हें शाम में बाहर जाना होता है तो कभी दूसरा कोई काम आ जाता है और वह अपना रूटीन मिस कर देते हैं।
  • रात में एरोबिक एक्सरसाइज करने से आपकी नींद खराब हो सकती है। इसलिए एरोबिक या कार्डियो करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP