बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर इम्यून सिस्टम कमजोर होगा, तो आपको किसी भी तरह का इंफेक्शन आसानी से हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इम्यून सिस्टम हमारे शरीर का रक्षा कवच है, जो बीमारियों का कारण बनने वाले वायरस, बैक्टीरिया के सामने ढाल बनकर खड़ा हो जाता है और बीमार नहीं होने देता।
हालांकि, इम्यून सिस्टम कोई एक सेल नहीं है बल्कि कई सेल्स का समूह है, जिसे प्रतिरोधक प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के उपायों की खोज में रहते हैं। हालांकि, आपको कई तरह की दवाइयां मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीकों से अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताई गई कुछ ऐसी मुद्राएं साझा कर रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं।
ज्ञान मुद्रा
आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए ज्ञान मुद्रा भी मददगार साबित हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर लोग इस मुद्रा को मेडिटेशन करने के लिए करते हैं। मगर आप इसे अपनी इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए भी कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
कैसे करें?
- इसे करने के लिए सबसे पहले ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं।
- फिर अपनी पीठ को सीधा करें और सिर को ऊंचा रखें।
- अब अपने हाथों को घुटनों पर रखें। मगर आपको हथेलियां ऊपर की ओर रखनी है।
- अपनी तर्जनी की नोक को अपने अंगूठे की नोक से स्पर्श करें।
सूर्य मुद्रा
सूर्य मुद्रा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है और हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करती है। मगर यह मुद्रा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए काफी मददगार है, जिसे आप नीचे बताए गए स्टेप्स से नियमित तौर पर कर सकती हैं।
कैसे करें?
- सबसे पहले आप आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं।
- फिर अपनी अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को सीधा करके अपने घुटनों पर रख दें।
- अब अपने हाथों की अनामिका को अंगूठे से मिला लें और अपने अंगूठे के नीचे रखें।
- साथ ही अपने हाथों की अन्य सभी उंगलियों को सीधा रखें और अपना ध्यान सांसों पर रखें।
- आपको ऐसा 5 मिनट के लिए करना है।
वज्र मुद्रा
आपके लिए वज्र मुद्रा भी फायदेमंद है, जिसे नियमित रूप से करने से आपकी इम्यून सिस्टन मजबूत हो जाता है। साथ ही साथ, यह आपके शरीर के पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करती है। इसे करना भी बहुत आसान है, जिसे आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके कर सकती हैं। (शरीर का हर हिस्सा 4 हफ्ते में हो जाएगा टोन)
कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले आप योगा मैट पर बैठ जाएं।
- फिर अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और अपनी हथेलियों को आकाश की तरफ रखें।
- अब अपने हाथों की सबसे छोटी उंगली, अनामिका उंगली और मध्यमा उंगली को अंगूठे की नोक से छुएं।
- फिर इस मुद्रा को दोहराएं। आप इसे लगभग 20 बार कर सकती हैं।
नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इसे करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, इस योग के फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
ये मुद्राएं आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों