बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो बढ़ती उम्र में पहले से ज्यादा फिट और जवां दिखाई देती हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल हैं। एक 20 साल के बच्चे की मां और 49 साल की मलाइका को देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
वह इस उम्र में भी इतनी फिट दिखाई देती हैं कि लगभग हर महिला उनकी तरह फिगर और चेहरे पर ग्लो पाने के सपने देखती है। अगर आप भी मलाइका की तरह फिटनेस चाहती हैं, तो अपने फिटनेस रूटीन में इन योगासन को शामिल करें।
मलाइका खुद को फिट रखने के लिए योगासन करती हैं और योग सेशन को कभी मिस नहीं करती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने योगासन की फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं और उनके फायदे भी बताती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ योगासन शेयर किए हैं। आइए इनके बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानें-
मलाइका खुद को फिट रखने के लिए इस योगासन को करती हैं। इस योगासन को करने से वजन और पेट की चर्बी कम होती है, तनाव कम होता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। साथ ही, यह डाइजेशन को मजबूत करता है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा, इससे चेहरे पर निखार आता है।
इसे जरूर पढ़ें:49 की उम्र में मलाइका की तरह जवां दिखना है तो रोज करें ये 3 योगासन
मलाइका के अनुसार, ''यह योगासन हिप्स पर काम करता है और रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसके अलावा, इसे करने से लंग्स बेहतर तरीके से काम करता है। यह कंधों की जकड़न को भी दूर करता है।''
मलाइका खुद को फिट रखने के लिए चक्रासन भी करती हैं। इस योगासन को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन मं लिखा, ''इसे करने से रीढ़ की हड्डी में मजबूती आती है, मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, तनाव दूर करता है और दिमाग पर शांत प्रभाव डालता है। साथ ही, पेट और कमर की चर्बी कम होती है और चेहरे पर ग्लो आता है।''
इसे जरूर पढ़ें: मलाइका अरोड़ा जैसे फिगर के लिए अपनाएं उनका ये पूरे हफ्ते का रूटीन
आप भी इन योगासनों को करके खुद को मलाइका की तरह जवां और फिट बनाए रख सकती हैं। अगर आपको भी योग से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image & Article Credit: Instagram (@malaikaarora)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।