अगर आपकी मम्मी की उम्र 50 साल से ज्यादा है और वह अक्सर घुटनों के दर्द से जूझती रहती हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि दवाइयों के अलावा भी कई तरीके हैं, जो उन्हें राहत दे सकते हैं। कभी-कभी, प्यार और कुछ हल्की एक्सरसाइज भी ठीक करने का काम करती हैं। यह समय है, जब हम अपनी मम्मी का ख्याल रखें, जैसे उन्होंने हमेशा हमारा रखा है।
घुटनों का दर्द, बढ़ती उम्र के साथ एक आम समस्या बन जाता है। मसल्स का कमजोर होना, जोड़ों में चिकनाई कम होना और अर्थराइटिस जैसी समस्याएं इसका कारण बन सकती हैं। लेकिन, कुछ स्पेशल और आसान एक्सरसाइज़ घुटनों के आस-पास की मसल्स को मजबूत करके, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके और जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाकर दर्द में काफी राहत दे सकती हैं।
यहां हम 3 ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपकी मम्मी आसानी से घर पर कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज घुटनों के दर्द को कम करने और उनके रोजमर्रा के काम को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। यह जानकारी योगा टीचर उर्वशी ने अपने इंस्टा पर शेयर की है।
यह एक्सरसाइज पेट और पीठ के निचले हिस्से की मसल्स को मज़बूत करती है, बैलेंस में सुधार करती है और घुटने के जोड़ की गतिशीलता बढ़ाती है। यह घुटने के दर्द और जकड़न को कम करने में भी काफी असरदार है। यह बुजुर्ग और अर्थराइटिस से परेशान महिलाओं के लिए सुरक्षित है, क्योंकि इसमें घुटनों पर कम प्रेशर पड़ता है। यह घुटने की अलाइनमेंट को सुधारने और जोड़ों की स्थिरता बढ़ाने में भी मददगार है।
इसे जरूर पढ़ें: घुटनों का दर्द होगा छूमंतर, इस पोटली से कीजिए मालिश
इस एक्सरसाइज को आपको दीवार की मदद से करना है। यह एक्सरसाइज़ पिंडलियों की मसल्स को मज़बूत करती है और टखने की स्थिरता को बढ़ाती है। यह पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है और पैरों की सूजन को कम करती है। मजबूत पिंडलियां घुटनों पर पड़ने वाले भार को कम कर सकती हैं।
पीछे की ओर चलना एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज़ है, जो समन्वय को बढ़ाती है, ग्लूट्स और घुटनों की मसल्स को एक्टिव करती है। यह नॉर्मल चलने की तुलना में घुटनों पर अलग तरह से काम करती है, जिससे घुटने के जोड़ के चारों ओर की मसल्स को अलग तरीके से मजबूती मिलती है। इससे आपको बैलेंस अच्छा होता है, जिससे गिरने का खतरा कम होता है।
इसे जरूर पढ़ें: जोड़ों में अकड़न के कारण उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, इन फूड्स से मिलेगा आराम
कोई भी नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले, खासकर अगर घुटनों में पहले से ही दर्द या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी होता है। इन एक्सरसाइज को रेगुलर और सही तरीके से करने से आपकी मम्मी को घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी और वह एक्टिव और आरामदायक जीवन जी पाएंगी।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।