एकता कपूर के फेमस टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। करिश्मा कई रियालिटी शोज का हिस्सा भी रही हैं। हाल ही में वह खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन की विनर बनीं हैं। करिश्मा ने शो के सभी टास्क में बेहतरीन तरीके से किया है और हर स्टंट को बखूबी पूरा किया है। करिश्मा शो की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक रही हैं। फिनाले में करिश्मा तन्ना ने करण पटेल, धर्मेश, बलराज को पीछे छोड़ ट्रॉफी अपने नाम की है। 36 की उम्र में वह इतनी फिट और एक्टिव दिखती हैं और उनकी स्किन काफी ग्लो करती है। इसका पूरा श्रेय उनके फिटनेस रूटीन को जाता है। करिश्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़ी जानकारी खासतौर पर फिटनेस से जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं ताकि उनके फैन्स भी उनसे इंस्पायर होकर अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकें।
जी हां फिट रहना हर किसी को पसंद होता है चाहे वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हो या टीवी की कोई स्टार या फिर आम महिला। हर कोई खुद को फिट रखने के लिए कुछ न कुछ करता रहता है। इन्हीं में टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शामिल हैं। करिश्मा हमेशा से अपने हॉट बोल्ड लुक के लिए फेमस रही हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि वह खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, जॉगिंग और रनिंग आदि शामिल हैं। इसके साथ ही वह खुद को फिट रखने के लिए योग भी करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: करिश्मा तन्ना से जानिए कैसे आप घर की चीजों से ला सकती हैं अपने चेहरे पर निखार
View this post on Instagram
रोजाना योग करने से आप फिट तो रहती ही हैं साथ ही आपकी खूबसूरती में भी चार-चांद लग जाता है। इस बात की जानकारी टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा को भी है। इसलिए उन्होंने फिट रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योग को शामिल किया है। वह खुद को फिट रखने के लिए योग करना अच्छा मानती हैं और योग करते हुए उन्होंने खुद की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आइए जानें वह खुद को फिट रखने के लिए कौन-कौन से योग करती हैं।
इंस्टाग्राम की इस फोटो में करिश्मा को शीर्षासन करते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''अपने होम वर्कआउट को शीर्षासन के साथ खत्म करना।'' यानि वह रोजाना अपने वर्कआउट के अंत में कुछ देर शीर्षासन करती हैं। इस आसन को करने से सिर में ब्लड की आपूर्ति बढ़ती है, इसलिए यह ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है। फोकस करने की क्षमता में सुधार करता है, बालों के झड़ने को कम करता है और शरीर को बैलेंस करने की क्षमता को बेहतर बनाता है। इसे करने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है और डाइजेशन में सुधार होता है।
View this post on Instagram
इस फोटो में करिश्मा को बकासन करते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की जर्नी है।'' इस योगासन को रोजाना करने से आपके चेहरे पर भी करिश्मा की तरह ग्लो आ जाएगा। लंबे समय तक जवां बने रहने में मदद मिलेगी। शरीर हेल्दी रहेगा और तेजी से वजन कम होगा। साथ ही हाथों और बाजुओं में मजबूती आएगी।
करिश्मा खुद को फिट रखने के लिए चक्रासन भी करती हैं। इंस्टाग्राम की इस फोटो को देखकर हम इस बात का कह सकते हैं। इस योगासन को रोजाना करने से पेट में जमा फैट कम होता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस आसन में जब आप अपने सिर लटकाते हैं तो ब्लड फ्लो नीचे की ओर होता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। यह आपके कंधों एवं घुटनों को मजबूत बनाता है और पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करता है।
इसे जरूर पढ़ें: यह खास ग्रीन जूस है टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की ग्लोइंग स्किन का राज
इस फोटो में करिश्मा तन्ना को अधो मुख व्रक्सासन करते हुए देखा जा सकता है। वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना इस योगासन को करती हैं। जो महिलाएं फिटनेस के लिए इक्विपमेंट नहीं खरीदना चाहती हैं उनके लिए हैण्ड स्टैंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे करने पर शरीर का भार शरीर के ऊपरी हिस्सों पर होने के कारण यह कंधे, हाथ और कलाई में मजबूती लाता है। इससे तनाव कम होता है और आपको रिलैक्स महसूस होता है। इससे आपके पेट में स्ट्रेच आता है और पेट की चर्बी कम होती है। इससे आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है क्योंकि इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
करिश्मा तन्ना की तरह इन योगासन को करके आप भी खुद को फिट रख सकती हैं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।