herzindagi
exercise to stay fit main

Health Tips In Monsoon: बारिश में घर में करें ये आसान एक्सरसाइज और खुद को रखें फिट

बारिश के दिनों में घर पर ये आसान एक्सरसाइज कर आप खुद को फिट रख सकती हैं और मॉनसून में होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रह सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2019-06-21, 19:56 IST

आज के समय में महिलाओं पर घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारियां होती हैं। अपने कामों को जिम्मेदारी से निभाने के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। इसके लिए रेगुलर तरीके से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी हो जाता है। एक्सरसाइज करने से शरीर ऊर्जावान हो जाता है। हमारी काम करने की क्षमता बढ़ती है, बीमारियों से बचाव होता है साथ ही शरीर पूरी तरह से फिट और अट्रैक्टिव भी बना रहता है। महिलाएं ऐसी बहुत सी एक्सरसाइज कर सकती हैं, जिनसे वे बढ़ते वजन पर काबू बनाए रख सकती हैं और मसल्स को भी स्ट्रान्ग बनाकर स्फूर्ति से भरी रह सकती हैं। अक्सर महिलाएं एक्सरसाइज करने के लिए खुले मैदान में जाना पसंद करती हैं। सामान्य मौसम में तो यह ठीक रहता है, लेकिन मॉनसून सीजन में बारिश और आंधी-तूफान में एक्सरसाइज करने में परेशानी हो जाती है। ऐसी स्थितियों में आप घर पर ये एक्सरसाइज करके खुद को फिट बनाए रख सकती हैं। ये एक्सरसाइज करने में इतनी आसान हैं कि इनसे आपके हाथ और पैरों के साथ पूरे शरीर की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। इसके लिए आपको किसी तरह के स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वाले उपकरण की जरूरत भी नहीं है। इसे देखते हुए आप रोजमर्रा की जिंदगी में ये एक्सरसाइज कर सकती हैं और ऑफिस के साथ-साथ घर पर भी खुद को फिट बनाए रख सकती हैं-

रस्सी कूदने से बढ़ेगा स्टेमिना

skipping for weightloss inside

रस्सी कूदना काफी अच्छा व्यायाम माना जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे कैलोरी बहुत तेजी से घटती है। इस लिहाज से यह शरीर को फिट रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है। रस्सी कूदने पर एक मिनट में 10 से 16 कैलोरी बर्न हो जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी कपूर और सारा अली खान फिटनेस के मामले में एक दूसरे को दे रही हैं कड़ी टक्‍कर

रस्सी कूदने से बाहों और पैरों की अच्छी स्ट्रेचिंग होती है और इनकी मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। नियमित रूप से रस्सी कूदने से हाथ और पैरों में दर्द नहीं होता है और आप दिनभर स्फूर्ति महसूस करती हैं। रोजाना रस्सी कूदने से आप बहुत तेजी से वेट लॉस कर सकती हैं।

 

पॉलीमेट्रीक एक्सरसाइज बढ़ाएगी आपकी एनर्जी

 यह एक्सरसाइज खासतौर पर आपके शरीर के ऊपरी और निचले हिस्सों की नसों को मजबूती देता है। इसके तहत आप जंप स्क्वैट्स, क्लैप पुश-अप्स आदि कर सकती हैं, लेकिन इन्हें करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है ताकि आप चोटिल ना हों। 

कोर ट्रेनिंग

इसके तहत आप सिंगल लेग एब्‍डामिन प्रेस एक्सरसाइज कर सकती हैं। इसे करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं, दोनों पैरों को मोड़ लें। अपने कूल्‍हों को ऊपर की तरफ न उठाएं। अपने दाहिने पैर को मोड़कर ऊपर की तरफ उठाएं और अपने पैरों को 90 डिग्री के एंगल में ले आएं। अपने दाहिने हाथ को घुटने पर रखें, पैरों को ऊपर उठाने के बाद अपने हाथों से उनको पीछे की तरफ ढकेंलें, अपने हाथ को सीधा रखें। अब इसी क्रम को बाएं हाथों और बाएं पैर से भी करें। 

 

इन आसान सी एक्सरसाइज को रेगुलर तरीके से करने पर आप मॉनसून के दौरान होने वाली बीमारियों से भी खुद को बचा सकती हैं। तो क्यों ना इनकी शुरुआत आज से ही की जाए। अगर आप एक्सरसाइज, डाइट, न्यूट्रिशन और हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स पाने में दिलचस्पी रखती हैं तो विजिट करती रहें HerZindagi

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।