बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को देखकर लगभग हर महिला उनके जैसा फिगर चाहती हैं। जी हां बॉलीवुड की एक्ट्रेस अपनी स्लिम फिगर के कारण लोगों दिलों पर राज करती हैं। इनमें कुछ एक्ट्रेस तो ऐसी हैं जो खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं, इन एक्ट्रेस में शिल्पा शेट्टी, विपाशा बासु, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा आदि के नाम शामिल है। आज हम आपको करीना कपूर का फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे है जो उन्होंने खुद शेयर किया है। अगर आप भी करीना कपूर खान जैसी फिटनेस और फिगर पाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में उनके बताये टिप्स जरूर फॉलो करें।
जी हां एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को देखकर लड़कियां उनके जैसा जीरो फिगर पाना चाहती थी। हालांकि शादी के बाद उनमें काफी बदलाव आया है, लेकिन अभी भी बेटे तैमूर के होने के बाद भी करीना कपूर खान ने खुद को इतना फिट रखा है, वह वाकई कमाल की बात है। और हर कोई उनका फिटनेस सीक्रेट जानना चाहता है। यूं तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं करती हैं लेकिन, फिर भी उनके फ्रेंड्स, फैमिली और फिटनेस ट्रेनर समय-समय पर करीना के वर्कआउट वीडियो शेयर करते रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Fitness Tips: रोजाना 50 बार सूर्य नमस्कार करके करीना कपूर खान खुद को रखती हैं फिट
View this post on Instagram
लेकिन पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्टाइल दीवा करीना कपूर खान ने खुद फैंस के लिए अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है। करीना ने फिटनेस सीक्रेट्स बताये। उन्होंने बताया कि फिल्म 'डॉन' के बाद उन्हें अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज की जरूरत महसूस हुई थी। करीना ने यह भी बताया कि उन्हें वॉकिंग करना पसंद है, लेकिन फंक्शनल ट्रेनिंग और योगा भी उनके फिटनेस रुटीन में शामिल हैं। अपने फेवरेट योगा पोश्चर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा कि वह रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करती हैं। 'टशन' फिल्म के दौरान वह एक बार में 108 बार सूर्य नमस्कार करती थीं। लेकिन अब बेटे तैमूर के जन्म के बाद वह सिर्फ 50 बार ही इस योग को करती है। बता दें टशन में करीना का साइज-जीरो फिगर काफी फेमस हुआ था।
वर्कआउट की बात करें तो करीना कपूर खुद को फिट रखने के लिए पिलाटे्स करती हैं। इसके अलावा उनके वर्कआउट रुटीन में रोप एक्सरसाइज, केटल-बेल स्क्वॉट्स और बॉक्सिंग आदि भी शामिल है। वह हफ्ते में 4 दिन वर्कआउट करती हैं। साइज-जीरो फिगर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा कि वह यह दोबारा नहीं करना चाहेंगी। लोगों को सही बॉडी फॉर्म टारगेट करने की जरूरत है जिसपर उन्हें काम करना चाहिए।
पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वर्कआउट के अलावा करीना का मानना है कि लाइफ के प्रति पॉजिटीव रहना और हेल्दी नजरिया के साथ अच्छा खाना हेल्दी रहने का सबसे अच्छा तरीका है।
बेबो के नाम से भी फेमस एक्ट्रेस करीना ने खुलासा किया कि वह अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास गर्म नींबू पानी से करती हैं। इसके बाद ब्रेकफास्ट में वह पोहा या उपमा लेती हैं। एक्ट्रेस जंक फूड खाने से बचती हैं और घर में बना खाना ही लंच और डिनर में लेती हैं। वह दिन का अपना आखिरी खाना रात को 8 बजे तक ले लेती हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, जिन्होंने करीना कपूर खान को 'टशन' फिल्म के लिए साइज जीरो पाने में हेल्प मदद की, एक्ट्रेस दिन में कम से कम 7 से 8 मील लेती हैं जो पोषण से भरपूर होते हैं ताकि मेटाबॉलिज्म अच्छे से बूस्ट हो सके।
इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर खान का फिटनेस जुनून : एक दिन में करती हैं 10 घंटे वर्कआउट
View this post on Instagram
View this post on Instagram
काम के बारे में बात करें तो वे जल्द ही इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके अलावा करीना करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी काम कर रही हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार के साथ आई उनकी फिल्म सुपरहिट रही है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों