herzindagi
nimbu pani myths main

नींबू पानी से ना वजन कम होता है और ना शरीर होता है डिटॉक्स, ये सब केवल हैं मिथ

सुबह उठते ही आपमें से कई महिलाएं नींबू पानी पीती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे वजन कम होता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-22, 11:09 IST

सुबह उठते ही आपमें से कई महिलाएं नींबू पानी पीती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे वजन कम होता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। जबकि वजन कम करने के कारण दिन में तीन से चार बार महिलाएं नींबू पानी पी लेती हैं। जबकि ये केवल मिथ हैं। नींबू पानी से जुड़े ऐसे ही कई मिथ हैं जिन्हें आज तोड़ने की जरूरत है। आज हम इन्हीं मिथ को तोड़ने का काम करेंगे। क्योंकि नींबू पानी से जुड़े मिथ हर किसी को मालूम होने चाहिए। 

क्या है नींबू पानी?

नींबू पानी नींबू के रस से मिलाकर बनाया जाता है। ये आपको तुरंत ताजगी प्रदान करता है। इसके अलावा नींबू पानी में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट कर हमें हेल्दी रखने में मदद करता है। जिसके कारण ये हमारे लिए काफी हेल्दी होता है। लेकिन हेल्दी और मिथ में अंतर होता है और आज आपको इन्हीं मिथ के बारे में हम बतायेंगे।  

मिथ 1- वजन कम करता है

नब्बे प्रतिशत लोग मानते हैं कि नींबू पानी पीने से वजन कम होता है। जबकि यह पूरी तरह से गलत है। 

nimbu pani myths weight loss inside

क्या मानते हैं लोग : लोगों का मानना है कि नींबू में पेक्टिन फाइबर होता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। पाइबर पाचन क्रिया को तेज करता है और खाना अच्छे से पचाता है। जिससे कि शरीर में फैट इकट्ठा नहीं होता है। कारण तो सही हो लेकिन नींबू में पेक्टिन फाइबर होता ही नहीं है। जिससे वजन कम होता है।

होता क्या है : कुछ लोगों का नींबू पानी पीने से वजन कम हुआ होगा। लेकिन वो इसलिए हुआ होगा क्योंकि वे गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं। सामान्य गर्म पानी पीने से भी वजन कम होता है। ऐसे में नींबू पानी किसी भी तरह से वजन कम करने में सहायक नहीं होता है। ये आपको केवल हेल्दी रखता है। 

मिथ 2- शरीर को डिटॉक्स करता है 

कुछ महिलाएं अपच की शिकार होने पर बॉडी डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी का सेवन करती हैं। जबकि नींबू पानी से बॉडी डिटॉक्स नहीं होती है। 

nimbu pani myths body detox inside

क्या मानते हैं लोग : लोगों का मानना है कि शरीर में मौजूद विटामिन सी बॉडी को डिटॉक्स करता है। 

होता क्या है : शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए कई लोग नींबू पानी पीते हैं लेकिन किसी भी रिसर्च के मुताबिक यह बात ठीक नहीं है। नींबू में उच्च विटामिन सी पाया जाता है जो बाकि कई खाद्य पदार्थों में भी होता है। मगर इसका मतलब यह नहीं कि नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाइ करता है।

 

मिथ 3- एंटी-एजिंग गुण 

यह हमारे चेहरे की झुर्रियों को भी मिटा देता है। 

nimbu pani myths  remove wrinkles inside

क्या मानते हैं लोग : लोगों का मानना है कि रोज नींबू पानी पीने से चेहरे पर ग्लो आता है और झुर्रियां नहीं पड़ती हैँ। 

होता क्या है : नींबू पानी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं लेकिन इसका एजिंग से कोई संबंध नहीं होता है। चेहरे पर जो भी ग्लो आता है वो पानी की वजह से आता है। इसलिए अगर आप ज्यादा पानी भी पिएंगी तो भी चेहरे पर ग्लो आना लाज़िमी है। इसका नींबू पानी से कोई लेना-देना नहीं है। 

तो ये थे नींबू पानी से जुड़े सारे रहस्य। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।