जितने लोग 50 के दशक के बाद का जीवन जी रहे हैं, वे आपको बता सकते हैं, उम्र कभी-कभी केवल एक मानसिक बाधा होती है। एक बार जब आप अपना दिमाग और दिल किसी चीज में लगा देते हैं तब आप इसे करने की अधिक संभावना रखते हैं।
हां, 50 की उम्र पार करने के बाद वर्कआउट करने की चुनौतियां कई हैं। लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कुछ आसान एक्सरसाइज को शामिल करके आप ऐसा कर सकती हैं।
अगर आप एक फिट बॉडी हासिल करना चाहते हैं, तो आपको याद रखना चाहिए कि शुरुआत करने की कोई उम्र नहीं होती है। चाहे वह 20 हो या 50, एक बार हमेशा किसी भी उम्र में नई एक्सरसाइज का प्रयास करना शुरू कर सकते हैं।
यदि आपको कुछ फिटनेस इंस्पायर की आवश्यकता है तो आपको सलमान खान की एक्ट्रेस से टिप्स लेने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपने अद्भुत परिवर्तन से इंटरनेट को प्रभावित किया है। हम भाग्यश्री के बारे में बात कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार, जो सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' में महिला प्रधान भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।
भाग्यश्री, जैसा कि उनके इंस्टाग्राम बायो से पता चलता है वह एक फिटनेस एडिक्ट हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट रूटीन की झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फैन्स और फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं और उन्हें रेगलुर एक्सरसाइज करने के लिए इंस्पायर करती हैं।
आज अपनी मंडे मोटिवेशन सीरिज के अंतर्गत हम आपको 2 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिसे आप भाग्यश्री की तरह रोजाना घर पर करके 53 की उम्र के बाद कम उम्र की दिख सकती हैं।
एनिमल फ्लो
View this post on Instagram
कुछ दिनों पहले उन्होंने एनिमल फ्लोकरते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जब आपके पास एक लक्ष्य होता है, तब लक्ष्य हासिल करने के लिए खुद को आगे बढ़ाना आसान होता है। नया साल, नई शुरुआत। एनिमल फ्लो, यह योग, पिलाटे्स और कैलस्थेनिक्स का एकीकरण है। यह एक कार्यात्मक एक्सरसाइज रूटीन है जो गतिशीलता, शक्ति और लचीलेपन में मदद करती है।'
एनिमल फ्लो करने का तरीका
एनिमल फ्लो एक ग्राउंड-बेस्ड, बॉडीवेट मूवमेंट सिस्टम है जिसे स्पीड, शक्ति, धीरज, लचीलापन, गतिशीलता और स्थिरता सहित कौशल की सीरिज में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। विचार यह है कि आप अपने लक्ष्यों के अनुरूप अपने रूटीन को तैयार कर सकते हैं।
एक्सरसाइज करने के लिए, आप एक पोजीशन से दूसरी पोजीशन में जाते हैं, शरीर को खोलते हैं और मसल्स को स्थिर करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:फिट रहने के लिए 52 साल की महिलाएं घर पर रोज करें ये 3 एक्सरसाइज
एनिमल फ्लो के फायदे
- एनिमल फ्लो बहुत ही मजेदार एक्सरसाइज है।
- एनिमल फ्लो एक्सरसाइज ताकत बना सकती है।
- एनिमल फ्लो गतिशीलता में सुधार कर सकती है।
- एनिमल फ्लो कार्डियो फिटनेस में सुधार कर सकती है।
- एनिमल फ्लो समन्वय में सुधार कर सकती है।
इन्वर्जन एक्सरसाइज
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्सरसाइज करते हुए अपनी फिट बॉडी का प्रदर्शन किया। सभी को हैरान करते हुए, भाग्यश्री ने एक प्रोफेशनल की तरह स्टेप्स उठाए। उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और फिट रहने के लिए कोई भी हमेशा कड़ी मेहनत कर सकता है।
इन्वर्जन के फायदे
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने इन्वर्जन के फायदों के बारे में बताया, ' इन्वर्जन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है, ब्रेन सेल्स को पुनर्जीवित करने में मदद करता है जो मेडिटेशन और शांति लाने में भी मदद करता है। यह एक्ससाइज आपकी मूल शक्ति पर भी निर्माण करता है और स्थिरता और संतुलन को बढ़ाता है।'
'मैं इनमें से प्रत्येक अभ्यास के लगभग 10 दोहराव की कोशिश करती हूं। यह मेरे चेहरे को प्राकृतिक गुलाबी निखार देता है, जो मुझे पसंद है।'
आप इस एक्सरसाइज को भाग्यश्री के वीडियो को देखकर कर सकती हैं। लेकिन, यदि आप एक्सरसाइज के लिए बिगनर्स हैं तो इसे किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।
इसे जरूर पढ़ें:'मैंने प्यार किया' की भाग्यश्री 50 की उम्र में भी 30 की दिखती हैं, जानिए उनका सीक्रेट
सावधानी
जिन लोगों को बीपी की समस्या है, उन्हें एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। उन्होंने बिगनर्स के लिए एक विशेषज्ञ की उपस्थिति में इन्वर्जन करने का सुझाव भी दिया। भाग्यश्री ने आगे कहा, 'हालांकि, अगर आपको बीपी की समस्या है, तो आपको इस अभ्यास को करने से बचना चाहिए... और दूसरों के लिए भी, अगर यह आपके लिए नया है तो इसे मार्गदर्शन में करें।'
अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Article & Image Credit: Instagram.com (@bhagyashree.online)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों