आजकल हर महिला बढ़ती उम्र के साथ फिट और जवां दिखना चाहती है। लेकिन दोहरी जिम्मेदारियों के चलते समय की कमी और पैसों के कारण जिम जाना बहुत ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए हम समय-समय पर ऐसी एक्सरसाइज लेकर आते हैं जो वह घर पर ही आसनी से करके खुद को फिट और जवां रख सकती हैं। आज हम आपको इसे आर्टिकल के माध्यम से एनिमल फ्लो एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।
बॉलीवुड के बहुत सारे सेलेब्स जैसे भाग्यश्री, वरुण धवन, दृष्टि धामी, और आशका गोराडि़या आदि भी फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज को करते हैं। अगर आप भी फिट रहने के लिए नई एक्सरसाइज को आजमाना चाहती हैं तो एनिमल फ्लो एक्सरसाइज को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें।
एनिमल फ्लो एक्सरसाइज
एथलेटिक क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद करने वाली यह एक्सरसाइज पिछले कुछ वर्षों में काफी फेमस हो गई है। इस तरह की एक्सरसाइज में बहुत सारे गतिशील मूवमेंट शामिल होते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें जानवरों जैसे कि वानर, बिच्छू, मगरमच्छ जैसे अन्य जानवरों जैसी शारीरिक गतिविधियां करना शामिल है। यह वर्कआउट शरीर के वजन को कम करने और आपको फिट रहने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:करीना से लेकर शिल्पा और भाग्यश्री तक ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को ऐसे रखती हैं फिट
यह जिमनास्टिक और योग का कॉम्बिनेशन है। इसमें मौजूद एक्सरसाइज को ज़मीन पर बैठकर किया जाता है जो काफी मजेदार लगता है। साथ ही इसे करने के लिए आपको किसी भी तरह के उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो मसल्स और जोड़ो को मजबूत करने में मदद करती है क्योंकि इसे करने से मसल्स और जोड़ों में स्ट्रेच आता है।
भाग्यश्री भी करती है एनिमल फ्लो
View this post on Instagram
जी हां भाग्यश्री भी खुद को फिट रखने के लिए इस एक्सरसाइज को करती हैं। इस एक्सरसाइज को करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने इसके फायदों के बारे में जानकारी दी हैं। उनका कहना है, ''वेट के बिना मजबूत होना चाहती हैं? यहां आपके लिए एक प्रेरणा है। ये फ्लूएड पोश्चर मूवमेंट हैं जो आपके संपूर्ण शरीर की ताकत पर निर्माण करते हैं। यह एक्सरसाइज न केवल कोर और एडिक्टर्स को मजबूत करती है, बल्कि हिप्स की गतिशीलता में भी मदद करती है। इसे करते समय जब आप प्लैंक और लेग एक्सटेंशन करते हैं तो आपके आर्म्स आपके शरीर के वजन को सहन करते हैं। इससे आर्म्स भी मजबूत होते हैं।''
आशका गोराडिया भी करती है एनिमल फ्लो
View this post on Instagram
आशका गोराडिया भी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। इतना ही नहीं वह अपने फैन्स को फिटनेस के लिए इंस्पायर करने के लिए अपने फिटनेस की फोटोज और वीडियोज भी इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर करती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में एनिमल फ्लो एक्सरसाइज भी शामिल है। कुछ दिनों पहले उन्होंने एनिमल फ्लो करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।
उनके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''इसे करने में मैं नई हूं और मुझे इसे सीखना है। इसलिए मैं इसमें मौजूद हर एक मूव को अलग-अलग गति में बदल और सांस को स्थिर करके कर रही हूं। यह आश्चर्यजनक है कि अपनी सांस स्थिर करने के लिए आप क्या कर सकती है। मैं आगे की सांस और गति को समन्वय करने के लिए इसे हेडस्टैंड में तोड़ रही हूं। आज मेरे पास एनर्जी हैं। मैं इसे पूरी तरह से प्रतीक्षा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं।''
इसे जरूर पढ़ें:पाना चाहती हैं दृष्टि धामी जैसा टोन्ड और परफेक्ट फिगर, तो अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज
दृष्टि धामी भी करती है एनिमल फ्लो
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट करती हैं। खास बात यह है कि दृष्टि धामी फिट रहने के लिए अलग-अलग तरीके की एक्सरसाइज और योगा को अपनी वर्कआउट सेशन में शामिल करती रहती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में एनिमल फ्लो एक्सरसाइज भी शमिल है। कुछ दिनों पहले उन्होंने इस एक्सरसाइज को करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''अपने खुद के दर्द को रोकें।''
अगर आप भी खुद को फिट और लंबे समय तक जवां बनी रहना चाहती हैं तो इस एक्सरसाइज को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करें। आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन इंस्टाग्राम वीडियो को देखकर आसानी से इसे कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Instagram.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों