herzindagi
ways to burn calories rapidly

कैलोरी बर्न करने के लिए अपनाएं ये मजेदार तरीके, नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत

जिम जाना कई लोगों के लिए काफी बोरिंग होता है, ऐसे में आप चाहें तो फन एक्टिविटी के जरिए भी कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-06-29, 19:13 IST

इन दिनों फिटनेस को लेकर लोग काफी सजग हो गए हैं। घंटों जिम में वर्कआउट के अलावा खाने-पीने पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें जिम जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें जिम में घंटों वर्कआउट करना बोरिंग लगता है, ऐसे में अगर आप कुछ इंटरेस्टिंग तरीका ढूंढ रही हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी फन एक्टिविटी जिसे करने से आप न सिर्फ कैलोरी बर्न कर सकती हैं, बल्कि इससे आपकी फिजिकल स्ट्रेंथ भी बढ़ेगी। इसके अलावा रोजाना ऐसा करने से आपको काफी रिफ्रेस महसूस होगा।

खुलकर हंसना

laughing loud

खुलकर हंसना भी एक एक्सरसाइज है, जिसे कई लोग अपने वर्कआउट सेशन में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हर एक मिनट पर हंसने से कैलोरी बर्न की जा सकती है। ऐसे में आप चाहें तो जोक्स पढ़कर भी खुलकर हंस सकती हैं। जोर-जोर से हंसने के लिए आप स्टैंडअप कॉमेडी भी देख सकती हैं। इन दिनों हंसने और हंसाने के कई तरीके हैं, जिसे आप अपने अनुसार फॉलो कर सकती हैं।

घर का काम

household activities

घर में कई काम होते हैं, जिसमें साफ-सफाई से लेकर खाना बनाने तक शामिल है। बात करें साफ-सफाई की तो इसे करते हुए आप कैलोरी बर्न कर सकती हैं। घर का ये काम कैलोरी बर्न करने का सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। बर्तन धोना, कमरे और हॉल में पोछा लगाना जैसी चीजों में हिस्सा लेकर आप न सिर्फ जल्दी घर का काम खत्म कर सकती हैं बल्कि ऐसा करने से आप एक्टिव भी नजर आएंगी।

बातचीज का ये तरीका

walking and talking

कई लोग होते हैं जिन्हें चलते हुए बात करना बहुत पसंद है। कुछ लोग इस दौरान धीरे चलते हैं या फिर तेज-तेज चलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कैलोरी बर्न करने का यह एक बेहतर तरीका माना जाता है। आप चाहें तो सुबह या शाम के वक्त टहलते हुए बात कर सकती हैं। बात करते हुए आपको पता भी नहीं चलेगा और आप काफी टहल चुकीं होंगी। इसलिए आज से आप भी चाहे तो इस ट्रिक को अपना सकती हैं।

पेड़-पौधों के दें वक्त

gardening tips

कुछ लोग अपने खाली वक्त में गार्डेनिंग करना पसंद करते हैं, यह उनका फेवरेट टाइमपास होता है। लेकिन पौधे लगाना या फिर उनकी साफ-सफाई करने जैसी एक्टिविटी के जरिए आप 25 से 30 मिनट में 100 कैलोरी बर्न कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहती हैं तो अपने गार्डन का ख्याल रखना जरूर कर दें।

इसे भी पढ़ें:तन और मन को दुरुस्‍त रखने के लिए हर महिला को करने चाहिए ये 5 योग

शॉपिंग करना

shopping

लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद है। खास बात यह है कि शॉपिंग के जरिए आप कैलोरी भी बर्न कर सकती हैं। दरअसल शॉपिंग के दौरान कई लोगों को पता नहीं चल पाता है और वह एक ही जगह के कई चक्कर लगा चुके होते हैं। इसलिए शॉपिंग करते वक्त लोग थक जाते हैं, लेकिन कैलोरी बर्न करने का ये तरीका बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें:लता सभरवाल 45 की उम्र में दिखती हैं 30 की, ये 3 एक्‍सरसाइज हैं सीक्रेट

साथ मिलकर गाएं गाना

signing together

म्यूजिक सुनने से मूड काफी अच्छा हो जाता है। कई ऐसे लोग हैं जिनका म्यूजिक सुनना एक डेली रूटीन का हिस्सा है। लेकिन अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहती हैं तो गाने के साथ खुद भी गाएं। इस दौरान गाने को एन्जॉय करते हुए झूम भी सकती हैं। अक्सर गाड़ी चलाते वक्त लोग गाना सुनना पसंद करते हैं और जोर-जोर से गाते हैं। इस फन एक्टिविटी से आप कैलोरी बर्न कर सकती हैं। लेकिन गाड़ी चलाते वक्त अगर आप म्यूजिक सुन रही हैं तो ट्रैफिक और अन्य नियमों का भी पालन जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।