टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स, फैन्स के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने ब्यूटी और फिटनेस टिप्स शेयर करते रहते हैं। इन्हीं सेलेब्स में से एक सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रेस लता सभरवाल भी हैं। लता सभरवाल ना सिर्फ खूबसूरत दिखती हैं, बल्कि 45 की उम्र में भी उनकी त्वचा बेहद सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है। कोई भी उनको देखकर असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
जी हां बढ़ती उम्र के साथ ही अक्सर महिलाएं झुर्रियों, झाइयों, डार्क-सर्कल्स, एजिंग-साइन्स आदि स्किन से जुड़ी समस्याओं और लगातार बढ़ते वजन से परेशान रहती हैं। इसके चलते उनकी खूबसूरती कम होने लगती है। लेकिन लता की उम्र अधिक होने के बावजूद भी इन सभी समस्याओं से बची हुई हैं और 45 की उम्र में भी इतनी ज्यादा फिट दिखाई देती हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं के मन में सवाल आता है कि ऐसा कैसे?
अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं जो न केवल लता सभरवाल की ग्लोइंग और जवां त्वचा के साथ-साथ फिटनेस सीक्रेट भी जानना चाहती हैं? बल्कि उसे अपनाकर फिट और जवां दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें, क्योंकि आज हम आपके लिए उनकी कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर की है।
View this post on Instagram
लता खुद को फिट रखने के लिए माउंटेन क्लाइंबर करती हैं। उन्होंने एक्सरसाइज करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, माउंटेन क्लाइंबर मेरी पसंदीदा एक्सरसाइज में से एक है।'' आप भी खुद को फिट रखने के लिए इसे कर सकती हैं। यह शरीर की मसल्स को मजबूत बनाने के साथ-साथ कोर पर भी काम करती है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर से चर्बी को कम करती है और वजन को घटाने में मदद करती है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर को एक आकर्षक रूप देती है। आप यह भी कह सकती हैं कि यह एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर के लिए बहुत अच्छा वर्कआउट है।
इसे जरूर पढ़ें:10 साल जवां महसूस करने के लिए 40 साल की महिलाएं करें ये 5 एक्सरसाइज
View this post on Instagram
इस वीडियो में लता को सिट-अप्स करते हुए देखा जा सकता है। वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सिट-अप्स भी करती हैं। सिट-अप्स एक्सरसाइज पेट की मसल्स को मजबूत बनाने और कोर स्टैमिना को बढ़ावा देने में मदद करती है। जी हां इस एक्सरसाइज के जरिए आपको पेट ज्यादा पतला और ज्यादा टोन करने में मदद मिलती है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में एक्ट्रेस को सुपरमैन एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''रीढ़ को मजबूत बनाने वाली एक्सरसारइज।'' यह एक्सरसाइज आपको लंबे समय तक जवां और फिट बनाए रखने में मदद करती है क्योंकि इससे रीढ़ मजबूत होती है। इसके अलावा सुपरमैन वर्कआउट से शरीर को लचीला बनाया जा सकता है। इससे पीठ, कमर और पैर को भी मजबूती मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें:10 साल जवां दिखाने वाला ये सीक्रेट लता सभरवाल से आप भी जानें
लता की तरह आप भी इन 3 एक्सरसाइज को रोजाना करके खुद को बढ़ती उम्र में फिट और जवां बनाए रख सकती हैं। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Instagram.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।