
अंक ज्योतिष के अनुसार सभी मूलांक अलग विशेषताएं रखते हैं। ऐसे ही मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र माना जाता है। शुक्र को सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, कला, विलासिता और कोमलता का कारक ग्रह कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। ऐसी महिलाओं के बारे में ये कहा जाता है कि उनके ऊपर शुक्र की कृपा दृष्टि होती है जिसकी वजह से उनके चेहरे पर बढ़ती उम्र का ज्यादा असर दिखाई नहीं देता है। ये लोग ऐसे व्यक्तित्व वाले होते हैं जो दूसरों को अपनी ओर तुरंत आकर्षित कर लेते हैं। खासतौर पर महिलाएं शुक्र से प्रभावित होती हैं और अपनी खूबसूरती से सबको अपनी ओर खींचने में माहिर होती हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव से से महिलाएं ज्यादा उम्र की होने पर भी जवान नजर आती हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से विस्तार से जानें हैं कि शुक्र के प्रभाव से मूलांक 6 की महिलाएं उम्र को कैसे मात देती नजर आती हैं।
शुक्र को हमेशा से ही नैसर्गिक सौंदर्य और आकर्षण का ग्रह माना जाता है। मूलांक 6 की महिलाओं के चेहरे पर आमतौर पर कोमलता, संतुलन और चमक दिखाई देता है। उनकी त्वचा, मुस्कान और आंखों में एक अलग ही आकर्षण होता है। इनकी खासियत यह होती है कि ये बहुत ज्यादा प्रयास किए बिना भी हमेशा ग्रेसफुल और प्रेजेंटेबल दिखाई देती हैं। यही नहीं इन महिलाओं को उम्र बढ़ने पर भी उनके चेहरे की सौम्यता बनी रहती है और वो दिखने में आकर्षक लगती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर भी चला मूलांक 6 का जादू! आलिया-कियारा ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज ने भी चुना बेबी के जन्म के लिए ये खास नंबर
एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल बताती हैं कि मूलांक 6 की महिलाएं सिर्फ रूप से ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों को प्रभावित करती हैं। यही नहीं ये महिलाएं हमेशा बन ठनकर रखना पसंद करती हैं, इसलिए ये अपनी उम्र से कम नजर आती हैं। किसी भी अवसर पर इनकी एक अलग पहचान दिखाई देती है और ये अपने स्टाइल से दूसरों को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। इन महिलाओं में ऐसे गुण होते हैं कि लोग उनकी तरह हो बनना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Mulank 6 Prediction 2026: मूलांक 6 की साल 2026 में चमकेगी किस्मत, शुक्र और सूर्य का संगम लाएगा सुख-समृद्धि
शुक्र को विलासिता और सौंदर्य प्रेम का ग्रह है। इसी वजह से मूलांक 6 की महिलाएं अपने पहनावे, स्किन केयर, हेयर स्टाइल और अपनी पूरी ग्रूमिंग पर ध्यान देती हैं। ये हमेशा ट्रेंड्स को समझती हैं और खुद को भी अपडेट रखती हैं। इसी वजह से ये अपने से कम उम्र के लोगों से भी आगे नजर आती हैं और लोग इनके स्टाइल को हमेशा कॉपी करने के बारे में ही सोचते हैं। यही नहीं इन्हें अच्छा पहनावा भी पसंद होता है और ये दूसरों की स्टाइल आइकन भी बनती हैं।
अच्छा पहनावा और अच्छा दिखना इनकी प्राथमिकता होती है। यह आदत उन्हें लंबे समय तक यंग लुक बनाए रखने में मदद करती है।

मूलांक 6 की महिलाएं प्रेमपूर्ण रिश्तों को महत्व देने वाली होती हैं। ये अपने संबंधों को संजोकर रखती हैं। जब व्यक्ति भावनात्मक रूप से संतुष्ट होता है, तो उसका असर उसके स्वास्थ्य और चेहरे दोनों पर दिखता है। रिश्तों से मिलने वाली खुशी और अपनापन इनके अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखता है, जो इन्हें जीवंत और तरोताजा दिखाता है। इसी वजह से इस मूलांक की लड़कियां अपनी उम्र से ज्यादा जवान नजर आती हैं।
मूलांक 6 की महिलाओं की कई ऐसी विशेषताएं ऐसी होती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।