अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले जातकों के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति कला, संगीत, नृत्य और प्रकृति की सुंदरता के प्रति विशेष रूप से आकर्षित होते हैं। इतना ही नहीं, मूलांक 6 वाले जातक रिश्तों को महत्व देते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मधुर संबंध बनाए रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक और मिलनसार होता है। लोग आसानी से इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनकी वाणी में मधुरता और व्यवहार में शालीनता होती है। अब ऐसे में अगर इस मूलांक के जातक रुद्राक्ष की माला पहनने का सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 6 वालों को कितने मुखी रुद्राक्ष पहननी चाहिए।
मूलांक 6 वाले व्यक्ति 6 मुखी रुद्राक्ष की 108 मनकों वाली माला पहन सकते हैं। 108 मनकों की माला जप और पहनने दोनों के लिए शुभ मानी जाती है। यह रुद्राक्ष शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो प्रेम, सौंदर्य, और आकर्षण का कारक है। इसे पहनने से व्यक्ति के आकर्षण और तेज में वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Mulank 6: मूलांक 6 का माता लक्ष्मी से क्या है संबंध?
मूलांक 6 वालों के लिए 6 मुखी रुद्राक्ष धारण करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। 6 मुखी रुद्राक्ष का प्रतिनिधित्व भगवान कार्तिकेय करते हैं, जो साहस, शक्ति और विजय के देवता हैं। 6 मुखी रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और मानसिक शांति भी बनी रहती है। इसके अलावा अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो इसे धारण करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - घर की समृद्धि और राजयोग के लिए मूलांक 6 के लोगों को किस रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।