Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:33 AM IST
 mulank 6 connection with goddess lakshmi

Mulank 6: मूलांक 6 का माता लक्ष्मी से क्या है संबंध?

ज्योतिष शास्त्र में सभी मूलांक का संबंध देवी-देवताओं से माना गया है। अब ऐसे में मूलांक 6 वालों का संबंध माता लक्ष्मी से कैसे हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 16:28 IST

ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का विशेष महत्व है। जो किसी व्यक्ति के जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाली जाती है। मूलांक 6, शुक्र ग्रह से शासित होता है और यह संख्या कई खूबियों और विशेषताओं को दर्शाती है। आपको बता दें, शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण, मूलांक 6 वाले जातक आमतौर पर आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। वे सुंदरता और कला के प्रति रुझान रखते हैं। ये जातक बेहद रोमांटिक होते हैं और प्रेम संबंधों को महत्व देते हैं। वे अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। ये लोग मिलनसार और सामाजिक होते हैं। नए लोगों से मिलना और दोस्त बनाना उन्हें पसंद होता है। इतना ही नहीं शुक्र ग्रह भौतिक सुखों का कारक है, इसलिए मूलांक 6 वाले जातक आरामदायक जीवन जीने के शौकीन होते हैं। अब ऐसे से इस मूलांक के जातकों का संबंध माता लक्ष्मी से कैसे हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मूलांक 6 वालों की महिलाएं होती हैं माता लक्ष्मी की स्वरूप

maa lakshmi

अंक शास्त्र में, मूलांक 6 को "लक्ष्मी" और "सौभाग्य" से जोड़ा जाता है, क्योंकि यह अंक समृद्धि, खुशी, प्रेम और समरसता का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 6 वाली महिलाएं आमतौर पर अपनी जीवनशैली में संतुलन बनाए रखने में सक्षम होती हैं। वे परिवार के प्रति बेहद समर्पित और प्यार भरी होती हैं। इन्हें घर में सुख, समृद्धि और प्रेम फैलाने की अद्भुत क्षमता होती है, ठीक वैसे जैसे माता लक्ष्मी का स्वरूप होता है। उनका स्वभाव दयालु, कोमल और सहयोगी होता है, जो उनके आस-पास के लोगों को शांति और खुशी का अनुभव कराता है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार की संरक्षक होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उनका स्वभाव अनुकूल होता है और वे हर कार्य को ध्यान से और प्रेम से करती हैं। साथ ही, वे आर्थिक मामलों में भी समझदार होती हैं, जो उन्हें जीवन में सफलता और समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें -    Numerology Number 6: आपका भाग्यांक 6 है तो जानें अपनी लव लाइफ

मूलांक 6 वाली महिलाओं का व्यक्तित्व

6 number

मूलांक 6 वाली महिलाएं बहुत ही दयालु और संवेदनशील होती हैं। उनका दिल बहुत ही कोमल और दयालु होता है। वे हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। ये महिलाएं सामाजिक रूप से सक्रिय होती हैं और अपने आस-पास के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखती हैं। वे परिवार, दोस्तों और समाज के लिए अपनी जिम्मेदारियां पूरी करती हैं। मूलांक 6 वाली महिलाएं बहुत समर्पित और जिम्मेदार होती हैं। चाहे वह परिवार हो या करियर, वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाती हैं। इन महिलाओं का आकर्षण स्वाभाविक रूप से होता है। उनका व्यक्तित्व शांति, सौंदर्य और आकर्षण से भरा होता है।

More For You

इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि वाले जरूर करें इन मंत्रों का जाप, शनि की साढ़ेसाती से मिल सकता है छुटकारा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;