दिशा पटानी को अपनी खूबसूरती और अदाकारी के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। वो हमेशा ही फिट रही हैं और उनका फिगर भी काफी अच्छा है। पर दिशा अपने इस फिगर को मेनटेन करने के लिए क्या-क्या करती हैं? ये फिटनेस आसानी से नहीं मिलती, इसके लिए कुछ मेहनत तो करनी ही होगी। जहां तक दिशा की बात है तो वो लगातार एक्सरसाइज करती हैं और अब उन्होंने अपना फिटनेस सीक्रेट सबसे शेयर भी किया है।
दिशा पटानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सिर्फ बैक एक्सरसाइज बताई गई हैं। अगर पीठ और कमर के फैट से परेशान हैं तो आप इन एक्सरसाइज को चुन सकती हैं। दिशा ने उस वीडियो में 9 एक्सरसाइज की हैं जिसे वो 3 सेट (1 सेट में 10-15 बार) करती हैं। तो चलिए देखते हैं वो एक्सरसाइज। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका छोटा सा टीजर भी पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
ये हाथ का फैट और पीठ का फैट कम करने की एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज के लिए केबल मशीन के सामने सीधे खड़े होकर या बैठकर एक bar की मदद से केबल खींचना होता है। दिशा के फिटनेस रूटीन का बहुत अहम हिस्सा है ये एक्सरसाइज। इससे कंधे, पीठ और हाथ मजबूत होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Fat to Fit: 13 किलो वजन घटाकर बन गई फिटनेस ट्रेनर, इन तरीकों से किया Weight Loss
इससे कंधे और पीठ के साथ-साथ हाथ की मसल्स पर भी फर्क पड़ता है। दिशा इसके भी तीन सेट करती हैं। इसके लिए आपको लैट पुलडाउन मशीन में बैठकर bar को खींचना होता है। अपनी सुविधा के हिसाब से लोग वजन बढ़ा या घटा सकते हैं।
इससे वही असर होता है जैसे नाव चलाने वाले के हाथ और कंधों और पीठ पर होता है। इससे वजन खींचना होता है और केबल के सहारे से। दिशा पटानी ने इस एक्सरसाइज को ऐसे कर लिया जैसे ये बच्चों का खेल हो। इससे हाथ मजबूत भी होते हैं।
अपर बॉडी के वर्कआउट में पुल अप का बहुत बड़ा हाथ होता है। अपने हाथों के सहारे आप अपने पूरे शरीर को उठाते हैं। इसे एक सेट में 8-12 बार करें। इसके लिए जिम जाने की जरूरत नहीं घर में भी इसे किया जा सकता है।
इस एक्सरसाइज के लिए भी जिम जाने की जरूरत नहीं बस आपके पास डम्बल होने चाहिए। इसे एक-एक करके दोनो हाथों से करना होता है। इससे पीठ का फैट धीरे-धीरे करके कम किया जा सकता है। दिशा ने अपने वीडियो में इस एक्सरसाइज को भी किया है।
दिशा अपने वीडियो में बता रही हैं कि ये फुल बॉडी एक्सरसाइज है। कुछ समय पहले आलिया भट्ट की डेड लिफ्ट करते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। ये एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी कमर और पीठ को स्ट्रॉन्ग करती है बल्कि ये हाथों के लिए भी है।
इसे जरूर पढ़ें- Yoga Benefits: महिलाओं की बैली फैट और थॉयरायड जैसी 7 समस्याओं का हल है हलासन
ये पहली वाली एक्सरसाइज के लिए ही है जो फिटनेस का ध्यान रखती है। बस इसमें बैठे रहने की जगह खड़े रहा जाता है।
ये एक्सरसाइज थोड़ी मुश्किल हो सकती है। इसमें घुटनों के बल ऐसे बैठना होता है जिससे चेहरा नीचे की ओर हो और दोनों हाथ चेहरे के पास तक आएं। अब अपने हाथों से रस्सी खींचिए। ये आपके हिप्स से लेकर लोअर बैक तक सभी पर असर करती है। हालांकि, इसे करने से पहले आप ट्रेनर से पूछ लीजिए और साथ ही साथ इसके वीडियो भी देख लीजिए। आप चाहें तो यूट्यूब पर दिशा पटानी का वीडियो भी देख सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।